• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मध्य प्रदेश की अनियंत्रित हवाई पट्टियां होंगी सुरक्षित, जिलों से जुटाया जा रहा डाटा

विमानन विभाग से जारी निर्देशों के बाद सभी जिलों के प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी सुरक्षा मानको...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:35:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:36:19 AM (IST)
मध्य प्रदेश की अनियंत्रित हवाई पट्टियां होंगी सुरक्षित, जिलों से जुटाया जा रहा डाटा
सोशल मीडिया

HighLights

  1. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बारामती विमान हादसे से मप्र ने लिया सबक
  2. सभी जिलों के प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन ने डाटा तैयार करना शुरू किया
  3. खराब मौसम और विजिबिलिटी से निपटने के लिए हवाई पट्टियों पर पुख्ता होंगे इंतजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। जनवरी 2026 मे महाराष्ट्र के बारामती में हवाई पटटी पर हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत से मप्र शासन ने भी सबक लिया है। प्रदेश के विमानन विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी करने के बाद अनियंत्रित हवाई पटटियों व एरोड्रम का डाटा मांगा है।

भोपाल भेजी जा रही है जानकारी

इसके साथ ही ऐसी हवाई पटटियों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। विमानन विभाग से जारी निर्देशों के बाद सभी जिलों के प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी सुरक्षा मानकों सहित भोपाल भेजी जा रही है।


जनवरी 2026 में हो गया था हादसा

बता दें कि जनवरी 2026 में मुंबई से बारामती आ रहा वीएसआर वेंचर्स का विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों (पायलट व सुरक्षाकर्मी) की मौत हो गई थी। इसी हादसे की जांच रिपोर्ट के बाद अनियंत्रित हवाई पटटियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व पर्याप्त इंतजाम की कवायद शुरू हुई है।

विमानन विभाग ने जारी किए आदेश

मप्र शासन के विमानन विभाग ने इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। ग्वालियर प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भी पत्र लिखा गया है और डाटा मांगा गया है। इस पूरी कवायद में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो हवाई पट्टियां हैं वहां सुरक्षा के इंतजाम हैं या नहीं, इसके अलावा खराब मौसम की स्थिति में किस तरह के सुरक्षा उपाय होना चाहिए, यह सारे बिंदु देखे जाएंगे।