• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर नाबालिग को छोड़कर भागा

ग्वालियर की रहने वाली एक छात्रा से रिश्तेदार की शादी में दोस्ती की। छात्रा के साथ फोटो खिंचवाए और रील भी बनाई। इसके बाद झांसी ले जाकर दुष्कर्म किया। प...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 08:13:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 08:13:56 PM (IST)
  • Join करें
होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर नाबालिग को छोड़कर भागा
छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मामा के दोस्त ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म।
  2. होटल में किशोरी बुलाकर को 5 दिन तक रखा।
  3. ग्वालियर पहुंचकर किशोरी ने दर्ज कराई शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महलगांव क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने झांसी बुलाकर एक होटल में किशोरी को 5 दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। ग्वालियर पहुंचकर छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है।

रील वायरल करने की दी धमकी

दरअसल उप्र के जालौन के रहने वाले विशाल खटीक ने छात्रा से रिश्तेदार की शादी में दोस्ती की। छात्रा के साथ फोटो खिंचवाए और रील भी बनाई। इसके बाद उसने छात्रा को मिलने के लिए झांसी बुलाया। जब छात्रा ने इंकार किया तो फोटो, रील वायरल करने की धमकी दी।


पांच दिन तक बनाए रखा बंधक

छात्रा जब झांसी पहुंच गई तो यहां हाेटल में बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया फिर आरोपित छात्रा को छोड़कर भाग गया। छात्रा किसी तरह ग्वालियर आई और स्वजनों को पूरी घटना बताई। यूनिवर्सिटी थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

रिश्तेदार की शादी में हुई थी दोस्ती

किशोरी कक्षा-12वीं की छात्रा है। वह करीब दो साल पहले अपने रिश्तेदार की शादी में गई थी। उसके मामा जालौन रहते हैं। यहां का रहने वाला विशाल खटीक भी शादी में आया था। विशाल के पिता छात्रा के मामा के दोस्त हैं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

छात्रा जब अपने मामा के घर जाती थी तो विशाल उससे मिलता था। साथ में फोटो खींचते थे, सोशल मीडिया पर रील भी बनाई। छात्रा से उसने अश्लील बात की तो छात्रा ने बात करना बंद कर दी।

करीब एक साल बाद विशाल का काल छात्रा के पास आया। छात्रा से उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। छात्रा ने मिलने से इंकार कर दिया। उसने छात्रा को धमकाया कि अगर वह मिलने नहीं आई तो फोटो और रील वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

छात्रा डर गई और झांसी चली गई। वह छात्रा को झांसी के एक होटल में ले गया और यहां बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। फिर यहां से भाग गया। तब छात्रा यहां से निकल सकी। यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी प्रदीप पाराशन ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।