• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

4.13 करोड़ से ग्वालियर-भोपाल के 14 जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, एमपीआरडीसी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) राज्य के विभिन्न मार्गों पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत कराने जा रहा है।

By Priyank SharmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 07:03:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 07:03:21 PM (IST)
  • Join करें
4.13 करोड़ से ग्वालियर-भोपाल के 14 जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, एमपीआरडीसी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
ग्वालियर और भोपाल संभाग के 14 जर्जर पुलों की होगी मरम्मत( एआई फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर और भोपाल संभाग के 14 जर्जर पुलों की होगी मरम्मत
  2. 4.13 करोड़ रुपये की लागत से एमपीआरडीसी ने तैयार की कार्ययोजना
  3. मानसून में यातायात बाधित होने की आशंका के बीच शुरू हुई कवायद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) राज्य के विभिन्न मार्गों पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत कराने जा रहा है। इसके लिए 4.13 करोड़ रुपये की लागत से ग्वालियर और भोपाल संभाग के कुल 14 पुलों के संधारण एवं मरम्मत कार्ययोजना तैयार की गई है। एमपीआरडीसी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

रखरखाव के अभाव में कमजोर हो गए हैं

चयनित पुल लंबे समय से मरम्मत और नियमित रखरखाव के अभाव में कमजोर हो गए हैं। वर्षा ऋतु के दौरान इन पुलों पर यातायात संचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अब इनके सुधार का निर्णय लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।


10 पुलों को इस परियोजना में शामिल किया गया

भोपाल डिवीजन में कुल 10 पुलों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। इनमें बरेली-पिपरिया मार्ग के तीन पुल, विदिशा-अहमदपुर-गैरतगंज मार्ग का एक पुल, सुल्तानपुर मार्ग के दो पुल, भोजपुरा-मकसूदनगढ़ मार्ग के दो पुल और भोपाल-बैरसिया मार्ग के दो पुल शामिल हैं।

चार पुलों का चयन किया गया

वहीं ग्वालियर डिवीजन के अंतर्गत चार पुलों का चयन किया गया है। इनमें भिंड-मिहोना-गोपालपुरा मार्ग का एक पुल, करैरा-भितरवार मार्ग का एक पुल और फतेहगढ़-गुना-अशोकनगर मार्ग के दो पुल शामिल हैं।

एमपीआरडीसी अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान पुलों की संरचनात्मक मजबूती बढ़ाने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधार किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में यातायात संचालन सुरक्षित बना रहे।

ये आएगा पुलों की मरम्मत में खर्च

- बरेली-पिपरिया मार्ग के तीन पुलों की मरम्मत में कुल 1 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपये का खर्च आएगा।

- विदिशा-अहमदपुर-गैरतगंज मार्ग के पुल की मरम्मत में 44.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

- सुल्तानपुर रोड के दो पुलों की मरम्मत में 30.06 लाख रुपये खर्च होंगे।

- भोजपुरा-मकसूदनगढ़ मार्ग के दो पुलों के संधारण कार्य में 80.56 लाख रुपये की लागत आएगी।

- भोपाल-बैरसिया मार्ग के दो पुलों के संधारण में 43.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

- भिंड-मिहोना-गोपालपुरा मार्ग के पुल के संधारण में 69.46 लाख रुपये की लागत आएगी।

- करैरा-भितरवार रोड के पुल की मरम्मत में 11.91 लाख रुपये खर्च होंगे।

- फतेहगढ़-गुना-अशोकनगर मार्ग के दो पुलों की मरम्मत में 10.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अल नीनो का असर: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमी, इन 16 जिलों में सूखे का खतरा, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी