एनसीआरबी की रिपोर्ट: मप्र के महानगरों में ग्वालियर सबसे शांत, चिंता-महिला सुरक्षा में जबलपुर से पीछे
नईदुनिया ने रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट.... ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:59:43 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 10:00:47 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- अपराध के ग्राफ में गिरावट
- महिला सुरक्षा बड़ी चुनौती
- अपहरण और जबरन वसूली
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट (2024) ने ग्वालियर के लिए राहतभरी खबर दी है। प्रदेश के चारों महानगरों (इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर) में ग्वालियर अपराध की दृष्टि से सबसे शांत है। आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। चारों महानगरों में हुए अपराध के आंकड़ों की तुलना की जाए तो ग्वालियर में अपराध के आंकड़ों में गिरावट आई है।
अपराध के आंकड़े कम होना देते है राहत
यहां होने वाले कुल अपराध बाकी तीन महानगरों से कम हैं, साथ ही 2022 और 2023 की तुलना में आपराधिक घटनाएं भी कम हुई हैं। अपराध के आंकड़े कम होना राहत देता है, लेकिन इस बीच चिंताजनक आंकड़ा महिला संबंधी अपराधों का है। जिसमें ग्वालियर से अधिक सुरक्षित जबलपुर है। दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं जबलपुर की तुलना में ग्वालियर में अधिक हुई हैं। इसलिए ग्वालियर में महिलाओं की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा देश के 34 महानगरों में अपराध के आंकड़े अलग से जारी किए हैं। इन 34 शहरों में मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं। जबकि इंदौर देश के उन 19 बड़े शहरों में शामिल है, जहां की आबादी इन 34 शहरों से अधिक है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर उस सूची में शामिल नहीं हैं। नईदुनिया ने रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट....
दुष्कर्म इंदौर में सबसे ज्यादा, छेड़छाड़ भोपाल में
आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म की घटनाएं इंदौर में सबसे ज्यादा हुई। जबकि प्रदेश के चार महानगरों के आंकड़ों की तुलना करें तो छेड़ुछाड़ की घटनाएं भोपाल में सबसे ज्यादा हुई हैं। तीसरे नंबर पर ग्वालियर है। जबिक सबसे कम दुष्कर्म और छेड़छाड़ा की घटनाएं जबलपुर में हुईं। यानि प्रदेश की संस्कारधानी महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित है।
शादी के लिए अपहरण, ग्वालियर टाप पर: शादी के लिए अपहरण की घटनाओं में ग्वालियर टाप पर है। ग्वालियर में आठ घटनाएं हुई, जबकि भोपाल में पांच और जबलपुर में ऐसी एक भी घटना नहीं हुई।
एक्सटार्शन में भी ग्वालियर सबसे ऊपर: एक्सटार्शन की घटनाएं ग्वालियर में बढ़ी हैं। ग्वालियर में 18, जबलपुर में 11 और भोपाल में छह घटना हुई।