• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

साइबर ठगी का नया पैंतरा, आधार लॉक कर जारी कराई ई-सिम, ग्वालियर में बैंक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 64 हजार पार

महाराजपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक बैंक कर्मचारी के आधार को लॉक कर ई-सिम जारी कर ली और उसके क्रेडिट कार्ड से 64 ...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:47:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:47:26 PM (IST)
साइबर ठगी का नया पैंतरा, आधार लॉक कर जारी कराई ई-सिम, ग्वालियर में बैंक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 64 हजार पार
साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी के खाते से उड़ाए ₹64 हजार।

HighLights

  1. एपीके फाइल डाउनलोड करते ही हुआ बड़ा फ्रॉड
  2. महाराजपुरा पुलिस थाने में अनोखी ठगी का केस
  3. शिकायत के बाद भी बैंक ने जारी किया नया कार्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक बैंक कर्मचारी के आधार को लॉक कर ई-सिम जारी कर ली और उसके क्रेडिट कार्ड से 64 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एपीके फाइल से साइबर फ्रॉड

आदर्शपुरम निवासी कमल किशोर शर्मा, जो एक निजी वित्तीय संस्थान में कार्यरत हैं, ने बताया कि मई में उनके मोबाइल पर ई-चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने उसे डिलीट कर दिया और एहतियात के तौर पर बैंक से खाता ब्लॉक करने का अनुरोध किया।


बाद में उन्होंने ऑनलाइन भी खाता ब्लॉक कराया। कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर ई-सिम जारी होने का संदेश आया और 15 मिनट के भीतर उनकी पुरानी सिम बंद हो गई।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव हारते ही एक्शन में भाजपा, जिला कार्यकारिणी भंग, नरोत्तम समर्थक निशाने पर; आशुतोष ने पेश किए भीतरघात के सबूत

नए क्रेडिट कार्ड से 64 हजार की ठगी

नई सिम लेने जियो सेंटर पहुंचे तो पता चला कि किसी ने उनका आधार लॉक कर दिया है। इसी दौरान उनके क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के ई-मेल आने लगे। बैंक ने पुराना कार्ड ब्लॉक कर नया कार्ड जारी किया, लेकिन इसके बाद भी उसी नए कार्ड से 64 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित का आरोप है कि पूर्व सूचना के बावजूद बैंक ने नया कार्ड जारी कर लापरवाही बरती। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।