• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में प्री-मानसून की दस्तक: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें 21 से 27 जून का मौसम अपडेट

सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप और छांव के खेल के बीच हवा में नमी बढ़ने से उमस का स्तर काफी ऊंचा रहेगा, जिससे लोग परे...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 03:53:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 03:54:23 PM (IST)
  • Join करें
ग्वालियर में प्री-मानसून की दस्तक: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें 21 से 27 जून का मौसम अपडेट
गर्मी में तैराकी का आनंद लेते बच्चे। सोशल मीडिया

HighLights

  1. सप्ताह की शुरुआत में बादलों की आवाजाही और उमस।
  2. तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश का अलर्ट।
  3. 42 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा पारा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस झेल रहे शहर वासियों के लिए आने वाला सप्ताह राहत भरा संदेश लेकर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जून से लेकर 27 जून के बीच ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप और छांव के खेल के बीच हवा में नमी बढ़ने से उमस का स्तर काफी ऊंचा रहेगा, जिससे लोग परेशान हो सकते हैं। हालांकि दोपहर या शाम के समय स्थानीय सिस्टम के कारण शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।


24 जून से यू-टर्न

इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसम का असली यू-टर्न देखने को मिलेगा। 24 जून से अंचल में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 जून के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की जा सकती है। लगातार होने वाली इन मानसूनी गतिविधियों के चलते शहर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे पिछले कई दिनों से तप रहे ग्वालियर को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

naidunia_image

यह रह सकता है सात दिनों में मौसम

  • 21 जून: बादल छा सकते हैं और हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 22 जून: बादल छाए रहेंगे तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है।
  • 23 जून: आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी।
  • 24 जून: तेज धूप से दिन की शुरुआत होगी और गर्मी भी रहेगी।
  • 25 जून: बादल छा सकते हैं और हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 26 जून: वर्षा की वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी।
  • 27 जून: मौसम ठंडा रहेगा और हल्की वर्षा होने के आसार रहेंगे।