नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते शहर के नगर संभाग केंद्रीय और नगर संभाग उत्तर के कई क्षेत्रों में आज सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
होगा मेंटनेंस
नगर संभाग केंद्रीय के हनुमान चौराहा फीडर पर शटडाउन के कारण हनुमान चौराहा, त्रिवेदी नर्सिंग होम, जीवाजीगंज, नागदेव गली, एबी रोड और सूबे की पायगा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं नगर संभाग उत्तर के अमरकंटक, लोहामंडी, श्रृति एन्क्लेव और सीवेज फार्म फीडर पर भी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इसके चलते अमरकंटक एन्क्लेव, तेज सिंह काम्प्लेक्स, ख्वाजा खानून बाबा की दरगाह, गायत्री नगर, कांति नगर, सेवा नगर पार्क, मां विहार कालोनी, कोटा वाला मोहल्ला, हजरत जी की कोठी, रेती फाटक, कुरैशी मोहल्ला, लवकुश विहार, न्यू तुलसी विहार, श्रृति एन्क्लेव, द्वारिकापुरी, विकास नगर, सेवा नगर, फूलबाग चौराहा, खेडापति रोड, रविनगर, खेडापति कालोनी, तुलसी विहार कालोनी, मरीमाता, आइआइआइटीएम के पीछे, इंद्रानगर और पीएचई कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।