• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

राज्य अजा आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का ग्वालियर दौरा: बोले- थानों और कोर्ट में झूठे केस चिंताजनक, जिम्मेदार नहीं कर रहे सही से काम

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 28 जुलाई को भी ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। डॉ. जाटव इस दौरान बैठकें लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के कल्या...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 12:40:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 12:40:27 PM (IST)
राज्य अजा आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का ग्वालियर दौरा: बोले- थानों और कोर्ट में झूठे केस चिंताजनक, जिम्मेदार नहीं कर रहे सही से काम
हॉस्टल  में  छात्राओं  से  चर्चा  करते  डॉ.  कैलाश जाटव।

HighLights

  1. ग्वालियर-चंबल में एससी वर्ग को संरक्षण की दरकार
  2. छात्रावासों का जायजा और जनप्रतिनिधियों से संवाद
  3. योजनाओं और प्राथमिकताओं की समीक्षा आज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि अनुसूचित जाति से जुड़े मामले थानों और कोर्ट में झूठे भी आते हैं यह चिंता का विषय है। आगे आने वाले समय में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सरकार की योजना है एक बुकलेट भी तैयार कराई जा रही है। ग्वालियर चंबल संभाग में अनुसूचित वर्ग को सरंक्षण की आवश्यकता है,सरकार की योजनाएं सुंदर हैं लेकिन जिनके हाथों में जिम्मा दिया गया है वे ईमानदारी से काम नहीं करते हैं। समाज में जागरण का काम हो रहा है कुछ लोगों की गलतियों से समाज उपेक्षित है।

वे सोमवार को बाल भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होनें कई बैठकें और जनसंवाद भी किए और हास्टल के निरीक्षण भी अधिकारियों के साथ किया।

राज्य अजा आयोग अध्यक्ष ने लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव

समाज के वंचित लोगों को अधिकार व सम्मान दिलाने के लिये जनप्रतिनिधि आगे आएं। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने में सहभागी बनें। यह बात मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक के माध्यम से अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों को मिलने वाले योजनाओं के कुल बजट में से कम से कम 18 प्रतिशत अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों के विकास पर खर्च करना अनिवार्य है।


सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए सरकार के प्रयास

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उनके मान-सम्मान व संस्कृति का पूरा ध्यान रखा है। जिले के अंतर्गत जौरासी में सरकार द्वारा अम्बेडकर धाम का निर्माण कराया जा रहा है।

डॉ. जाटव सोमवार को बाल भवन में अनुसूचित जाति वर्ग के बुद्धिजीवियों, विशिष्टजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा पिछले लगभग 20 साल में प्रदेश में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों से बड़ा बदलाव आया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि सरकार की योजनाएं कैसे समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें, यह समाज के प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी है।

छात्रावासों का किया निरीक्षण

डॉक्टर जाटव ने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान दो शासकीय बालक एवं बालिका आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने छात्रावासों में पेयजल व्यवस्था का अवलोकन करते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

योजनाओं की समीक्षा आज

डॉ. जाटव 28 जुलाई को भी ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। डॉ. जाटव इस दौरान बैठकें लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस और जिला पंचायत कार्यालय में बैठकों का आयोजन होगा। शाम को नगर निगम कार्यालय में बैठक होगी।