• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अस्पताल में VIP कल्चर: मरीजों के दर्द पर भारी पड़ा ढोल-नगाड़े का शोर, फूलों की कालीन पर चलकर सिविल सर्जन ने संभाली कुर्सी

जिस स्थान पर मरीज उपचार के लिए भर्ती थे, वहां इस तरह के शोर-शराबे और प्रदर्शन की चर्चा रही।

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:36:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:36:59 AM (IST)
  • Join करें
अस्पताल में VIP कल्चर: मरीजों के दर्द पर भारी पड़ा ढोल-नगाड़े का शोर, फूलों की कालीन पर चलकर सिविल सर्जन ने संभाली कुर्सी
कार्यालय  में  बिछी  फूलों  के ऊपर से निकलकर जातीं नवागत सिविल  सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल। नईदुनिया

HighLights

  1. मुरार प्रसूति गृह में स्वागत बना चर्चा का विषय।
  2. ड्यूटी छोड़ सिविल सर्जन के जश्न में जुटे कर्मचारी।
  3. 'साइलेंस जोन' में उड़ाए गए नियम, गूंजा शोर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार प्रसूति गृह परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को नवागत सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल के पदभार ग्रहण के दौरान हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम चर्चा में रहा।

अस्पताल परिसर में उनका स्वागत किसी प्रशासनिक अधिकारी की बजाय बड़े जनप्रतिनिधि की तरह ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों के कालीन बिछाकर किया गया। इस सबमें इस संवेदनशीलता को भी दरकिनार कर दिया गया कि अस्पताल क्षेत्र में शांति की जरूरत होती है और शोरगुल करने की मनाही रहती है।

जिस स्थान पर मरीज उपचार के लिए भर्ती थे, वहां इस तरह के शोर-शराबे और प्रदर्शन की चर्चा रही। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की तेज आवाज से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके स्वजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं अस्पताल के कई कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी छोड़कर स्वागत कार्यक्रम में शामिल नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की बड़ी संख्या स्वागत व्यवस्था में जुटी रही।


इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम महिला कर्मचारियों ने रखा था। इसके पीछे उनका उद्देश्य लंबे समय बाद महिला अधिकारी का सिविल सर्जन पद पर नियुक्त होना था।