ग्वालियर में शादी समारोह में युवक ने चचेरे भाई की नाक दांत से चबा डाली
ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में एक युवक पर शादी समारोह में उसके चचेरे भाई ने हमला कर दिया और उसकी नाक दांत से चबा डाली। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 04:07:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 04:11:38 PM (IST)
फोटो प्रतीकात्मक है और एआई से बनाई गई है। नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र में एक युवक पर शादी समारोह में उसके चचेरे भाई ने हमला कर दिया। उसकी नाक दांत से चबा डाली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुरार स्थित महेशपुरा का रहने वाला हरवीर उचारिया अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था।
इसी दौरान उसके दूसरे चाचा का बेटा ऋषिकेष भी शामिल होने आया था। दोनों में शादी के दौरान मुंहवाद हो गया। इस पर हरवीर पर ऋषिकेष ने हमला कर दिया। उसकी नाक दांत से चबा डाली। दूसरे रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप किया। तब वह दूर हटा। इसके बाद हरवीर को अस्पताल ले गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
खुरैरी हत्याकांड: एक और आरोपित पकड़ा
मुरार के खुरैरी गांव में किसान रमेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपित सुखवीर बघेल भी पकड़ा गया है। अब दो आरोपित फरार हैं। बीते रोज पुलिस ने सुखवीर के भाई अनार सिंह बघेल को पकड़ लिया था। उससे बंदूक बरामद हुई थी। अब इनके दो भाई रामू और राजपाल फरार हैं।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर जिला अस्पताल में रचा गया इतिहास, 73 वर्षीय बुजुर्ग का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट, पहली बार हुई ऐसी सर्जरी
पंक्चर की दुकान में घुसा ट्रक
सिरोल बायपास पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंक्चर की दुकान में जा घुसा। पंक्चर की दुकान में घुसने के बाद बगल में एक घर की दीवार से टकरा गया। इससे दीवार टूटकर गिर पड़ी। पंक्चर की दुकान और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक भाग रहा था, लेकिन उसे लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। पता लगा है कि वह शराब के नशे में था। गनीमत रही- यह बैठे लोग बाल-बाल बच गए।