खेत में काम कर रही गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई, खुद प्रसव कराने की कोशिश में सिर गर्भ में फंसा
उन्होंने खुद ही बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस कोशिश में नवजात का धड़ बाहर आ गया, जबकि सिर गर्भ में ही फंस गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 08:03:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 08:09:30 PM (IST)
शासकीय जिला चिकित्सालय हरदाHighLights
- बच्चा लगभग 24 सप्ताह का था।
- प्री-मैच्योर डिलीवरी का मामला है।
- महिला की हालत अब स्थिर है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के गांव मांगरूल में शुक्रवार शाम एक गंभीर मामला सामने आई। खेत में काम कर रही 19 वर्षीय गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल पहुंचने के बजाय महिला ने वहीं खुद ही प्रसव कराने की कोशिश की, जो उस पर भारी पड़ गई।
जानकारी के अनुसार मैदा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय अंजू पति जितेंद्र बछान्या अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थीं। शाम करीब 5 बजे उन्हें तेज दर्द शुरू हुआ।
इसी दौरान उन्होंने खुद ही बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस कोशिश में नवजात का धड़ बाहर आ गया, जबकि सिर गर्भ में ही फंस गया।
स्थिति को देखकर परिजन घबरा गए। वे महिला को तुरंत हरदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला डाक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से गर्भ में फंसे बच्चे के सिर को बाहर निकाला और महिला की जान बचा ली।
महिला की हालत स्थिर
- डाॅक्टरों के अनुसार बच्चा लगभग 24 सप्ताह का था। यह प्री-मैच्योर डिलीवरी का मामला है। महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
- यह भी जानकारी मिली है कि इससे पहले भी महिला को समय से पहले प्रसव हुआ था, जिसमें नवजात की मृत्यु हो गई थी।
- घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवजात का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।
महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाए थे। डाक्टरों ने आपरेशन किए बिना बच्चे को बाहर निकाल लिया। सिर धड़ से अलग नहीं हुआ था।
एचपी सिंह, सीएमएचओ हरदा