MP के हरदा में किसान आंदोलन, हजारों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में राशन और तंबू भरकर पहुंचे किसान
समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और मक्का की खरीदी समेत अन्य मांगों को लेकर हरदा में हजारों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 01:56:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 02:42:32 PM (IST)
HighLights
- हरदा के साथ देवास, नर्मदापुरम और खंडवा से भी हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे
- तिरपाल, लकड़ी-कंडे, जनरेटर, बर्तन, आटा-दाल, कूलर-पंखे और बिस्तर लाए
- बोले- जब तक मूंग और मक्का की एमएसपी पर खरीदी शुरू नहीं होगी, नहीं हटेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और मक्का की खरीदी करने सहित अन्य मांगों को लेकर हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर हरदा पहुंचे हैं। किसानों ने इंदौर रोड हनुमान मंदिर खंडवा बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिले की चारों सीमाओं से हरदा शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर ने प्रवेश किया। इससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। किसानों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने खंडवा रोड पर दुकानदारों ने केन की व्यवस्था भी की है।
किसान इसे अपना अनिश्चित आंदोलन बता रहे हैं। किसान अपने ट्रैक्टर-टाली में पानी की टंकी, तंबू बनाने तिरपाल, लकड़ी कंडे, जनरेटर, बर्तन, पत्तल दोने, कूलर, पंखे, सोने के लिए बिस्तर कंडे, आटा-दाल साथ लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक किसान मंडी से नहीं हटेंगे।