हरदा में 5 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी के परिवार को गांव से निकाला, प्रदर्शन कर की फांसी देने की मांग
बच्चे के साथ हुई इस वारदात के 15 दिन बाद गांव के सामाजिक लोगों ने आरोपित के परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित के स् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 09:26:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 09:26:11 PM (IST)
ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव छोड़कर जाता हत्या के आराेपित का परिवार।HighLights
- मासूम की हत्या पर उबला जनसैलाब
- आरोपी के परिवार को गांव से निकाला
- प्रदर्शन कर की फांसी देने की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जिला मुख्यालय के करीब स्थित एक गांव से परिवार को निकाल दिया गया। इसका प्रमुख कारण परिवार का एक युवक पांच वर्ष के बच्चे से कुकृत्य कर हत्या का आरोपित है। बच्चे के साथ हुई इस वारदात के 15 दिन बाद गांव के सामाजिक लोगों ने आरोपित के परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित के स्वजन उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरदा-मगरधा रोड पर कुकरावद के पास सड़क चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित को फांसी देने की मांग की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है।
खंडहर स्कूल भवन में अंजाम दी थी वारदात
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपित भूरा पिता लक्ष्मीनारायण उइके ने बच्चे के साथ खंडहर पड़े स्कूल भवन में कुकृत्य कर हत्या की वारदात की थी। इसके बाद हत्या कर शव को कपड़े से ढंककर आरोपित वहां भाग निकला था। आरोपित भूरा बच्चे के घर के पीछे ही रहता है। 12 फरवरी की देर शाम गांव के खंडहर स्कूल भवन में बच्चे का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।