जल संकट से निपटने के लिए इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित, फ्री भरे जाएंगे सरकारी टैंकर
शहर में गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम ने 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित किए हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 06:18:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 06:26:02 PM (IST)
इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित( एआई फोटो) नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम ने 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित किए हैं। इनके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर शासकीय टैंकरों में जल भराव कर पेयजल वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
नि:शुल्क जल भरने की अनुमति
नगरीय क्षेत्र में संचालित समस्त निजी हाइड्रेंट संचालक शासकीय जल टैंकरों को नि:शुल्क जल भरने की अनुमति प्रदान करेंगे, ताकि जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल वितरण निर्बाध रूप से किया जा सके।
अत्यधिक अथवा मनमाना शुल्क न लिया जाए
समस्त निजी टैंकर संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पेयजल परिवहन हेतु किसी प्रकार का अत्यधिक अथवा मनमाना शुल्क नागरिकों से न लिया जाए। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित टैंकर संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।