• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

वारदात : इंदौर में जिलाबदर गुंडे ने नशे में धुत प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को लूटा

रावजी बाजार थाना से जिलाबदर गुंडे और उसकी प्रेमिका ने एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर ग...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 07:51:26 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 07:51:26 AM (IST)
वारदात : इंदौर में जिलाबदर गुंडे ने नशे में धुत प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को लूटा
जिलाबदर गुंडे ने प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को लूटा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. चैकिंग पाइंट के समीप की वारदात,युवती को दो किमी तक पीछा कर दबोचा
  2. बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर गिरा दिया
  3. युवती ने उसको कस कर पकड़ लिया और गुंडा चाकू मारने के लिए दौड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रावजी बाजार थाना से जिलाबदर गुंडे और उसकी प्रेमिका ने एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। बदमाश ने करीब दो किमी तक पीछा किया और गाड़ी न रोकने पर ओवरटेक कर गिरा दिया। युवती ने उसको कस कर पकड़ लिया और गुंडा चाकू मारने के लिए दौड़ा।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई और युवती को स्कूटर सहित पकड़ लिया। इस घटना ने रात्री गश्त और अपराधियों की निगरानी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है।

घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटी कोठी रोड़ पर गुरुवार रात पौने तीन बजे की है। फूड सप्लाई कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय पीयूष आर्डर लेकर हवा बंगला की ओर जा रहा था। स्कूटर सवार एक युवक और युवती ने महूनाका से पीछा करना शुरु कर दिया। आवाज लगाने पर पीयूष को शक हुआ लेकिन आरोपितों ने फूटी कोठी के समीप ओवरटेक कर रोक लिया।


युवती स्कूटर चला रही थी। उसने पीयूष को पकड़ लिया। उसके साथी ने कमर में छुपा कर रखा चाकू निकाला और पीयूष को मारने दौड़ा। पीयूष ने मशक्कत से छुड़वाया और गाड़ी छोड़ कर भाग गया। युवक स्कूटर लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्र भी बल लेकर आ गए।

पुलिस ने द्वारकापुरी, सुदामानगर में घेराबंदी की और युवती को 60 फीट रोड से पकड़ लिया। उसका नाम पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार है। वह शराब के नशे में थी। फरार आरोपित प्रिंस पुत्र आनंद विसनार निवासी गाड़ी अड्डा रावजी बाजार है।

यह भी पढ़ें- रास्ता पूछने के बहाने रोका, हमला कर लूटा था मोबाइल, खरगोन में पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

एक महीने पूर्व जिलाबदर हुआ था बदमाश

प्रिंस के विरुद्ध रावजी बाजार,जूनी इंदौर और भंवरकुआं थाना में गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। प्रिंस को एक महीने पूर्व ही जिलाबदर किया था। इसके बाद भी आरोपित शहर में ही अपराध कर रहा था। पुलिस ने उसकी निगरानी नहीं की। प्रति शनिवार होने वाली काम्बिंग गस्त में भी चेक नहीं किया गया।

पलक ने बताया दोनों ने रात में शराब पी थी। इसके बाद विभिन्न जगहों पर घूमते रहे। दोनों वारदात के इरादे से ही महूनाका की ओर आए थे। टीआई हित गोपाल यादव के अनुसार आरोपित प्रिंस की तलाश की जा रही है। रावजी बाजार पुलिस को भी सूचना भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- घर में घुसे 3 बदमाश, चाकू की नोंक पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से की लाखों की लूट, खिड़की से नीचे कूदकर महिला ने बचाई जान