
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने लाइसेंसी बंदूक की गोली से खुद को उड़ा लिया। हेमंत के मकान पर बैंक आफ महाराष्ट्र का कर्जा था और बैंक व राजस्व अधिकारी सोमवार को मकान की कुर्की करने पहुंचे थे। जैसे ही अफसरों ने लिखा पढ़ी शुरू की हेमंत ने रूम में आकर गोली मार ली।
घटना के बाद बैंक और राजस्व अधिकारी गायब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय नगर टीआई सीके पटेल के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।
हेमंत ब्रह्मवंशी इंदौर प्रिमियर कापरेटिव बैंक(आईपीसी) में मैनेजर रहा है। उसने स्कीम-74 को बंधक रख कर बैंक आफ महाराष्ट्र(जूनी इंदौर) से ऋण लिया था। किस्तें जमा न करने करने बैंक द्वारा कोर्ट से कुर्की का आदेश करवाया था।
सोमवार को बैंक के कुमार गौतम तिलक राज ,मोनिक मिश्रा और पटवारी पूनम के साथ मकान सील करने पहुंचे थे। जैसे ही अफसरों ने लिखापढ़ी शुरु की हेमंत ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद बैंक और राजस्व अधिकारी गायब हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और फोरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे तो पता चला बैंक और राजस्व अधिकारी तो गायब हो गए हैं।
उनके मोबाइल भी बंद आ रहे है। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस बैंक अफसरों से जानकारी जुटा रहे है। करीब दो करोड़ रुपये का ऋण की बात सामने आई है।

इंदौर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट नहीं मिला, वजह अभी अज्ञात

इंदौर विजयनगर टीआई ने दी घटना की जानकारी pic.twitter.com/5vsc2o1lbL
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 9, 2026