• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रक्षाबंधन पर इंदौर में बसों में ओवरलोडिंग और मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई

रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ने पर परिवहन विभाग ने रेडिसन चौराहा और स्टार चौराहा रोड पर बसों की जांच की, ओवरलोडिंग, अधिक किराया और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई कर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 08:31:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 09:58:47 AM (IST)
रक्षाबंधन पर इंदौर में बसों में ओवरलोडिंग और मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई
इंदौर में बसों पर आरटीओ की कार्रवाई।

HighLights

  1. रक्षाबंधन के साथ शनिवार-रविवार अवकाश से बसों में भीड़ बढ़ी
  2. बस संचालक तय किराए से अधिक वसूली कर रहे थे
  3. यातायात विभाग ने यात्रियों से शिकायत करने की अपील की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रक्षाबंधन पर्व पर बसों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने यात्री बसों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने रेडिसन चौराहा और स्टार चौराहा रोड क्षेत्र में बसों की जांच कर ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने बसों पर जुर्माना लगाकर 1.24 लाख रुपये वसूले।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और यात्रियों से तय किराए से ज्यादा राशि वसूल न करें। जांच के दौरान बस क्रमांक बीआर-06 पीएच-1195 बिना वैध परमिट संचालित मिली। इसे मौके पर जब्त कर लिया गया।


बसों में भीड़ बढ़ी

एक अन्य बस बिना पंजीयन के चलती पाई गई, जिसे भी जब्त किया गया। वहीं बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। रक्षाबंधन के अलावा शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण बसों में भीड़ बढ़ चुकी है। बस संचालक तय किराए से अधिक वसूलने के अलावा यात्रियों को बीच में खड़े कर बसों का परिवहन कर रहे हैं।

ट्रैफिक साथी एप बना समाधान का साथी, एक दिन में 25 शिकायतों का त्वरित निराकरण

यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने और यातायात संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक साथी एप और ट्रैफिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को यातायात पुलिस को आमजन से यातायात संबंधी कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। वहीं, 22 से 25 अगस्त तक कुल 3916 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से यातायात से जुड़ी 3892 शिकायतों का निराकरण किया गया। शेष 24 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

यातायात बाधित होने की शिकायतें

लसूड़िया, महावीर बाग, इमली बाजार, बड़ा गणपति, मरीमाता, कोठारी मार्केट, मालवा मिल, खड़ा गणपति, एमआर-10, पालादा नाका, तीन इमली, सैफी होटल, जवाहर मार्ग एवं भमोरी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से यातायात में अवरोध की सूचनाएं प्राप्त हुईं। निराकरण के तहत ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा संबंधित यातायात अधिकारियों, थाना बीट, पेट्रोलिंग पार्टी, क्रेन/सपोर्ट टीम एवं व्हील लाक पार्टी को मौके पर भेजकर यातायात क्लियर करवाया गया।

अवैध पार्किंग की शिकायतें

इतवारिया बाजार, स्कीम-71, बाम्बे हास्पिटल के पीछे, गीताभवन, कोठारी मार्केट एवं जवाहर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों से अवैध पार्किंग की शिकायतें प्राप्त हुईं। निराकरण के तहत वाहन मालिकों/चालकों से मोबाइल पर संपर्क कर वाहन हटवाए गए तथा आवश्यक स्थानों पर क्रेन एवं संबंधित यातायात टीम की मदद से कार्रवाई कर सड़क को यातायात के लिए सुगम बनाया गया।

गलत नंबर प्लेट/दुरुपयोग की शिकायत

एक शिकायत में ट्रक द्वारा शिकायतकर्ता की गाड़ी के नंबर का अवैध रूप से उपयोग किए जाने की सूचना दी गई। शिकायत को कंट्रोल कक्ष के माध्यम से संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया और शिकायतकर्ता को भी थाने में सूचना देने के लिए बताया गया।

सड़क पर गड्ढे/चेंबर संबंधी शिकायत

निपानिया चौराहा, वृंदावन पैलेस के पास सड़क पर गड्ढे/चेंबर की शिकायत प्राप्त हुई। निराकरण के तहत नगर निगम कंट्रोल को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी तो बसों ने बढ़ाया किराया... भोपाल से पुणे-प्रयागराज समेत कई शहरों का सफर तीन से चार गुना महंगा