बैंक से लोन लेकर दूसरी जगह पैसा लगाया, इंदौर में यशास एफआरपी के कर्ताधर्ताओं पर साढ़े तीन करोड़ की हेराफेरी का केस
16 दिसंबर 2013 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि में कंपनी द्वारा कैश क्रेडिट के खाते से बड़ी मात्रा में कैश निकाला गया।जबकि ऋण की शर्तों के अनुसार उक्त राश ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 06:35:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 06:51:38 PM (IST)
साढ़े तीन करोड़ की हेराफेरी।HighLights
- यशास एफआरपी के कर्ताधर्ताओं पर केस।
- साढ़े तीन करोड़ की हेराफेरी का मामला।
- ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी के आरोपित बनाया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ(ईओडब्ल्यू) ने यशास एफआरपी मैन्युफैक्चरिंग के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ 3 करोड़ 57 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों पर बैंक से ऋण लेकर धनराशि का अन्य कार्यों में इस्तेमाल करने का आरोप है। प्रकोष्ठ ने मामले में दंपति को नामजद आरोपित बनाया है।
एसपी(ईओडब्ल्यू) रामेश्वर यादव के अनुसार मेसर्स यशास एफआरपी मैन्युफैक्चरिंग एलएलपी और उसके संचालक संजय रामप्रकाश गुप्ता और शालिनी संजय गुप्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। कंपनी पर बैंक आफ बड़ौदा और ओद्योगिक विकास निगम के साथ हेराफेरी करने का आरोप है।
![naidunia_image]()
MP में ई-जीरो FIR से साइबर ठगी के खिलाफ ऐतिहासिक पहल, दिल्ली के बाद मप्र बना ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य!
एसपी के अनुसार कंपनी का मुख्य कार्यालय आरएनटी मार्ग स्थित मिलिंदा मैनोर स्थित दूसरी मंजिल पर इस कंपनी का मुख्य काम फाइबर ग्लास का निर्माण और आपूर्ति करना था। कंपनी रैलिंग,सीढ़ियां,ट्रे,पंखे सहित अन्य सामान का उत्पादन करना रहा है। कंपनी साल 2013 में बंद हो चुकी है।
इसके पूर्व इस कंपनी ने सियागंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में खाता खुलवाया और टर्म लोन,वर्किंग कैपिटल,कैश क्रेडिट,एक्सपोर्ट पैकेजिंग क्रेडिट के रुप में साल 2013 से 2015 तक 11 करोड़ का ऋण लिया गया था।
16 दिसंबर 2013 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि में कंपनी द्वारा कैश क्रेडिट के खाते से बड़ी मात्रा में कैश निकाला गया।जबकि ऋण की शर्तों के अनुसार उक्त राशि का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में ही होना था। निर्यात के लिए स्वीकृत 2.95 करोड़ रुपये का भी दुरुपयोग हुआ। इस राशि के कोई निर्यात नहीं किया गया।
यहां तक कि टर्म लोन से खरीदी गई सीएनसी स्ट्रक्चरल एफआरपी एक्सट्रूडर मशीन को बेच कर राशि बैंक में जमा नहीं की। मामले की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा जांच कर सोमवार को आरोपित संजय गुप्ता और शालिनी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।