इंदौर में बच्चे की हत्या के केस में पुलिस ने आरोपी रेहान के माता-पिता और ताऊ को भी किया गिरफ्तार
Child Murder in Indore: रेहान ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपने ताऊ अब्दुल रहमान राजा को फोन कर घटना बताई थी। ये दोनों ही छत से लाश को कंबल में लपेट ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 02:30:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 02:39:52 PM (IST)
आरोपी रेहान और वह इमारत जिसका छत पर बच्चे की हत्या की गई थी। फाइल फोटोHighLights
- रेहान के माता-पिता और ताऊ को हत्या की जानकारी थी
- ताऊ ने बच्चे की लाश को छिपाने में उसकी मदद की थी
- पुलिस ने इस मामले में इन तीनों को आरोपी बनाया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के श्रीनगर इलाके में 13 साल के बच्चे की हत्या के मामले में एमआईजी पुलिस ने आरोपी रेहान के माता-पिता और ताऊ को भी गिरफ्तार कर लिया है। रेहान के पिता अब्दुल शाकिर, मां शहजादी और ताऊ अब्दुल रहमान राजा को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर बच्चे की हत्या के बाद उसकी लाश छिपाने में रेहान की मदद करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक रेहान ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपने ताऊ अब्दुल रहमान राजा को फोन कर घटना बताई थी। ये दोनों ही छत से लाश को कंबल में लपेटकर घर लाए और पलंग पेटी में रख दी थी। उसके पिता और मां को भी इसकी जानकारी थी। मां रोने लगी तो रेहान ने कहा था कि वो लोग मुझे मार देंगे।
रेहान का भाई भी जेल में बंद है
पुलिस के अनुसार रेहान का परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसका भाई रजा अहमद भी हत्या के केस में जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मकसद बच्चे के परिवार से फिरौती वसूलने का था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि वह गुमराह करने के लिए यह बात कह रहा है।
बार-बार लोकेशन बदल रहा था ताऊ
पुलिस के अनुसार हत्या में रहमान के ताऊ अब्दुल रहमान राजा द्वारा मदद करने की बात सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पहले गड़बड़ी पुलिया, फिर सुदामा नगर और फिर एरोड्रम इलाके में घूमा। इसके बाद वो रात में ही देपालपुर पहुंचा और मोबाइल बंद कर लिया था।