इंदौर में हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं
इंदौर में बुधवार अल सुबह तिलक नगर थाना इलाके के बृजेश्वरी (एनएक्स) सुख शांति नगर में मनोज पुगलिया परिवार के घर में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 02:18:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 02:25:46 PM (IST)
सीएम ने मृतकों के परिवार वालों से की मुलाकात।HighLights
- इंदौर में बुधवार को घर में आग लगने से हुई थी 8 लोगों की मौत
- इसमें से 6 लोग घर में मेहमान थे, जो इलाज कराने इंदौर आए थे
- देखते ही देखते आग ने तेजी से पूरे घर को चपेट में ले लिया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सीएम डॉ. मोहन यादव आज शहर में हुए अग्निकांड में 8 मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। इसके पहले कल ही सीएम घटना की जांच के निर्देश दे चुके हैं। इसके लिए आईआईटी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है, साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलरों से भी बात की जाएगी।
बुधवार अल सुबह तिलक नगर थाना इलाके के बृजेश्वरी (एनएक्स) सुख शांति नगर में मनोज पुगलिया परिवार के घर में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज पर लगाया गया था, सुबह उसमें शार्ट सर्किट हुआ और एक चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और घर में रखे एलपीली सिलिंडरों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान एलपीजी सिलिंडर भी फट पड़े।