
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में इस बार शहरवासियों को आधी रात वाली ठंड ही महसूस हो रही है। शाम से अल सुबह तक ही शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। वही दिन में धूप निकलने के कारण ठंड गायब हो जाती है। ठंड के पैटर्न में यह बदलाव मौसमी परिस्थितियों में हुए परिवर्तन के कारण हुई है। यही वजह है कि इस बार इंदौर सहित प्रदेश के शहरों के शीतल दिन के मुकाबले शीत लहर व तीव्र लहर की स्थितियां ज्यादा दिख रही है।
पिछले वर्षों तक भारत के पहाड़ी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने के कारण पहले उत्तर पश्चिमी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड और पश्चिमोत्तर भारत राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एमपी में ठंड का असर दिखाई देता था।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पहले जो पश्चिमी विक्षोभ देश पहाड़ी राज्यों पर सक्रिय रहते थे, इस बार वे पश्चिमी चीन पर सक्रिय है। यह हिस्सा तिब्बत का पठारी क्षेत्र है। यह इलाका काराकोरम, हिंदकुश, पत्तागोभी का पठार के रुप में पहचाना जाता है। यही वजह है इस बार उत्तर भारत में ठंड का असर गायब और मध्य भारत का हिस्सा ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक इस बार उत्तरी हवाएं इंदौर व प्रदेश के हिस्सों में तापमान नहीं गिरा रही है। सामान्यत: जेट स्ट्रीम की पोजिशन पहाड़ों व उत्तर भारत में होती है। इस बार जेट स्ट्रीम मध्य भारत के ऊपर से जा रही है। जमीन की सतह से 6 से 12 किलो मीटर की ऊंचाई पर चलने वाली जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर में धूप होने के कारण ये हवाएं तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं करती लेकिन शाम होते ही इन हवाओं के असर से तापमान गिरना शुरु हो जाता है जो अलसुबह तक कायम रहता है। सुबह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ रहा है।
जनवरी के मध्य तक रहेगी आधी रात वाली ठंड मौसम विज्ञानी के बताते है कि इस बार इंदौर सहित प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड गायब रहेगी और जनवरी के मध्य तक आधी रात वाली ठंड का असर ही दिखाई देगा। ऐसे में इस बार दिन में ठंड लगभग गायब ही रहेगी।
शुक्रवार को प्रदेश में इंदौर पचमढ़ी व राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, इन दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया या। इंदौर में पिछले सात दिनों से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम बना हुआ है। शुक्रवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। वही अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदौर में दिसंबर में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान पिछले रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। इंदौर में वर्ष 2014 में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया था। उसके बाद इस बार 11 दिसंबर में निम्मनतम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदौर : 5.2
राजगढ़ : 5.2
पचमढ़ी : 5.2
नौगांव : 6.4
भोपाल : 6.5
उमरिया : 6.6
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
श्रीनगर : -3.6
ओजीगुंड: -2.8
गुलमर्ग : 0
बनिहाल : 4.2
इम्फाल तुलीहाल :5.0
पंतनगर : 5.1
इंदौर : 5.2
पचमढ़ी : 5.2
अम्बिकापुर: 5.3
अमृतसर : 5.9
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में