CBSE 12th एप्लाइड मैथ्स परीक्षा पर विवाद, छात्रों का आरोप- आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए सवाल, ग्रेस मार्क्स की उठी मांग
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की एप्लाइड मैथ्स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है। आरोप है कि परीक्षा में कुछ ऐसे सवाल पूछे ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 07:09:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 07:09:22 AM (IST)
एप्लाइड मैथ्स के पेपर पर छात्रों को आपत्ति।HighLights
- एप्लाइड मैथ्स के पेपर पर छात्रों को आपत्ति
- प्रश्न क्रमांक 19 और 28 पर उठाए सवाल
- छात्रों ने कहा- कीमती समय हुआ बर्बाद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की एप्लाइड मैथ्स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है। आरोप है कि परीक्षा में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जो निर्धारित सिलेबस से बाहर थे। ट्रिग्नोमेट्री से जुड़ा एक सवाल आने के बाद विद्यार्थियों ने इस पर आपत्ति जताई है। विद्यार्थियों ने बताया कि नौ मार्च को आयोजित एप्लाइड मैथ्स (कोड 241) के प्रश्नपत्र में प्रश्न क्रमांक 19 में इनवर्स ट्रिग्नोमेट्री से संबंधित सवाल पूछा गया था, जबकि यह टॉपिक एप्लाइड मैथ्स के निर्धारित सिलेबस में शामिल नहीं है।
स्पेशल इंटीग्रल के सवाल पर भी उठे सवाल
इसके अलावा प्रश्न क्रमांक 28 (बी) में स्पेशल इंटीग्रल से जुड़ा सवाल भी पूछे जाने का आरोप है, जिसे भी छात्र सिलेबस से बाहर बता रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि हमने सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सिलेबस और एनसीईआरटी के आधार पर तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस सवाल आने से समस्या हुई। ऐसे सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा, जिससे बाकी प्रश्नों को हल करने में भी दिक्कत हुई।