DAVV Result 2026: 48 घंटे में एमए-एमएससी का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
DAVV Result Update: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएशन के रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिए हैं। 48 घंटों के भीतर MA-MSC के रिजल्ट विश्वविद्यालय ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 09:24:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 09:24:17 PM (IST)
DAVV में 48 घंटे में एमए-एमएससी का रिजल्ट जारी।HighLights
- DAVV में 48 घंटे में एमए-एमएससी का रिजल्ट जारी।
- 30 हजार विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा।
- यहां से कर सकते हैं रिजल्ट डाउनलोड।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएशन के रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिए हैं। महज 48 घंटों के भीतर अधिकांश एमए-एमएससी के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इनकी परीक्षा पिछले महीने फरवरी में संपन्न करवाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉपियों का मूल्यांकन 35 दिनों में पूरा किया है।
30 हजार विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
अधिकारियों के मुताबिक स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में 30 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय ने फरवरी पहले सप्ताह में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा रखी, जिसमें एमएससी कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, एमए राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, हिन्दी, अंग्रेजी साहित्य, डांस, योगा, संस्कृत, भूगोल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, मराठी, मास्टर ऑफ आर्ट्स और मास्टर ऑफ साइंस समेत विभिन्न कोर्स शामिल हैं।
रिजल्ट का प्रतिशत और आगामी परिणाम
विश्वविद्यालय के मुताबिक पीजी में ओल्ड कोर्स और एनईपी के अंतर्गत परीक्षा करवाई है। इन परीक्षाओं का परिणाम 42 से 56 प्रतिशत के बीच रहा है। अधिकांश विद्यार्थियों को अलग-अलग विषय में एटीकेटी आई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने कहा कि पीजी के अंतर्गत एमकॉम पाठ्यक्रम के रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होंगे।