इंदौर में सांवरे रोड पर स्क्रैप गोदाम में लगी आग, कई किमी दूर से नजर आ रहा धुएं का गुबार
गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, जानकारी के मुताबिक इसमें प्लास्टिक स्क्रैप का सामान भरा हुआ था। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 11:53:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 12:03:34 PM (IST)
स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीर।HighLights
- आग लगने के बाद आस-पास के लोग इसे बुझाने का प्रयास करते रहे
- फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की
- स्क्रैप गोदाम में लगी आग से निकला काला धुआं आसमान में छा गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में रविवार सुबह सांवरे रोड स्थित एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिनले के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और इसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई किमी दूर से इस आग से उठता धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक गोदाम में प्लास्टिक स्क्रैप का सामान भरा हुआ था। गर्मी शुरू होते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। हाल ही में शहर की बृजेश्वरी (एनएक्स) कॉलोनी में एक घर में लगी आग से 8 लोगों की मौत हो गई थी।