इंदौर में होली से पहले 19 प्रतिष्ठानों पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, लिए 63 सैंपल
होली और धूलंडी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। जिले के 19 प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। वहीं धू ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 03:19:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 05:16:43 AM (IST)
खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपलHighLights
- धुलेंडी पर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
- जिले भर में खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
- शहर के चारों जोन में ड्रोन से होगी पेट्रोलिंग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जांच एवं सैंपलिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को कार्रवाई के अंतर्गत कुल 19 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 63 खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए।
अधिकारियों के मुताबिक गणेश नमकीन भंडार पालदा से नमकीन मिक्सचर एवं नमकीन सेव के तीन सैंपल, नवकार नमकीन केंद्र हिम्मत नगर से नमकीन सेव एवं मिक्सचर के छह सैंपल, माहेश्वरी नमकीन अन्नपूर्णा रोड से लोंग सेव, नमकीन मिक्सचर एवं हींग की कचोरी के तीन सैंपल, विजय चाट हाउस 56 दुकान से गुलाब जामुन एवं श्रीखंड के दो सैंपल जांच के लिए लिए गए।
वहीं अग्रवाल नमकीन सेंटर 56 दुकान से भाखर बड़ी, नमकीन पारा एवं नमकीन के तीन सैंपल, अग्रवाल स्वीट्स 56 दुकान से बेसन लड्डू एवं शेखावाटी पेड़ा के दो सैंपल, फलोदी इंटरप्राइजेज 56 दुकान से सोहन पापड़ी, गुलाब जामुन एवं नमकीन के चार सैंपल, जैन नमकीन, 56 दुकान से नमकीन के दो सैंपल, मधुरम स्वीट्स से पेड़ा, मथुरा पेड़ा, मिल्क केक एवं बेसन लड्डू के चार सैंपल सहित अन्य प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए।
ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस,चारों जोन में बनेगा कंट्रोल रूम
धुलेंडी पर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। इस बार चारों जोन में ड्रोन से पेट्रोलिंग होगी। इसके लिए अलग अलग कंट्रोल रुम भी बनाए गए है। आरएएफ, एटीएफ, एसएएफ और पीटीसी से भी बल आ चुका है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरकेसिंह के अनुसार शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्र में भी बल तैनात किया गया है। फार्म हाऊस,टाऊनशिप और कालोनियों में होने वाले आयोजन पर भी नजर रहेगी। ड्रोन कैमरें के लिए राऊ-राजेंद्रनगर(जोन-1),विजयनगर-कनाड़िया(जोन-2)पलासिया-रीगल तिराहा(जोन-3) और राजवाड़ा-मल्हारगंज(जोन-4) को ड्रोन एरिया में बांटा गया है।
यह भी पढ़ें- मंडला में बच्चा चोरी की अफवाह ने ले ली जान, भीड़ की पिटाई के बाद सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत
चारों जोन के डीसीपी बारी बारी से क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगे और कंट्रोल रुम से निगरानी होगी। इसके अलावा थाना प्रभारी और पुलिस के निजी ड्रोन भी रहेंगे। एडी.सीपी के अनुसार व्यवस्था के लिए 400 से ज्यादा हेवी ड्यूटी बैरिकेड्स लगाए गए है। एसएएफ,आरएएफ,एसटीएफ से कंपनियां और पीटीसी से साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों का बल मांगा गया है।