इंस्टाग्राम पर रील देखकर जाली नोट खरीदे, इंजीनियरिंग के चार छात्र गिरफ्तार
एडीसीपी के अनुसार चारों ही इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ जाब भी करते हैं। पूछताछ में बताया इंस्टाग्राम पर रील देखी थी। उसमें जाली नोट का वीडियो भी था। अ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 06:54:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 06:57:45 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने इंजीनियरिंग के छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जाली नोट की खरीद फरोख्त कर रहे थे। पुलिस ने पांच सौ से दो लाख के जाली नोट जब्त किए है। छात्रों ने इंस्टाग्राम पर रील देखी थी। मोबाइल पर आर्डर दिया और नकली नोट मंगवा लिए।
एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपित ऋषिकेश तोंडे निवासी फ्रीगंज मरीमाता,वंश केथवास निवासी श्याम प्रसाद मुखर्जीनगर,रितेश नागर निवासी एमराल्ड सिटी और अंकुश यादव निवासी विजयवर्गीयनगर है। पुलिस ने चारों आरोपितों को सदर बाजार थाना अंतर्गत गुटकेश्वर महादेव मंदिर के समीप से पकड़ा है। आरोपितों से 500 से रुपये के 400(दो लाख) जाली नोट मिले हैं।
एडीसीपी के अनुसार चारों ही इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ जाब भी करते हैं। पूछताछ में बताया इंस्टाग्राम पर रील देखी थी। उसमें जाली नोट का वीडियो भी था। अकाउंट पर दिए नंबर पर काल लगाकर 5 हजार रुपये के असली नोट के बदले 20 हजार के जाली नोट की डील हुई।
चारों आरोपितों ने रुपयों का कलेक्शन किया और दो लाख रुपये के नोट मंगवा लिए। एडीसीपी के अनुसार सप्लायर ने सुपर कोरिडोर पर बुलाया और निश्चित स्थान पर नोट रख कर गायब हो गया। कुछ समय बाद उसका अकाउंट भी डिलिट हो गया। क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम जांच कर रही है।