• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

गंभीर बीमारी से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची, 9.55 करोड़ का है इंजेक्शन, 8 करोड़ जुट गए

गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची अनिका को लगने वाले नौ करोड़ 55 लाख रुपये के इंजेक्शन के मामले में हाई को...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 10:48:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 10:52:53 AM (IST)
गंभीर बीमारी से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची, 9.55 करोड़ का है इंजेक्शन, 8 करोड़ जुट गए
बच्ची को इलाज के लिए चाहिए 9 करोड़ का इंजेक्शन। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 50 लाख केंद्र शासन देगा, एक करोड़ रुपये और चाहिए
  2. कोर्ट ने कहा- शासन कुछ और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की संभावना तलाशे
  3. केंद्र शासन विभिन्न योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये तक की मदद करने को तैयार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची अनिका को लगने वाले नौ करोड़ 55 लाख रुपये के इंजेक्शन के मामले में हाई कोर्ट में चल रही याचिका में मंगलवार को सुनवाई हुई।

एम्स की ओर से कोर्ट को बताया गया कि केंद्र शासन विभिन्न योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये तक की मदद करने को तैयार है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनसहयोग से करीब आठ करोड़ रुपये की राशि जुटाई जा चुकी है। यह राशि फिलहाल संबंधित संस्थाओं के पास है।


अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की संभावना को तलाशें

इस पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले को विशेष मामला मानकर 50 लाख रुपये से अधिक अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की संभावना को तलाशे। राज्य शासन भी उपचार के लिए आर्थिक सहायता के उपाय तलाशने का रास्ता खुला रखे।

सभी संस्थाओं का विवरण और उनकी सहमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंं

याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट लखन शर्मा और चंचल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले उन सभी संस्थाओं का विवरण और उनकी सहमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंं जिन्होंने राशि जुटाई है।

संस्थाओं को यह भी स्पष्ट करना होगा कि वे संबंधित राशि एम्स के खाते में जमा करने को तैयार हैं

संस्थाओं को यह भी स्पष्ट करना होगा कि इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी का इनवाइस जारी होने पर वे संबंधित राशि एम्स के खाते में जमा करने को तैयार हैं। मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। उस दिन जुटाई गई राशि, संस्थाओं की सहमति और उपचार के लिए शेष रकम की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर की अनिका के इलाज मामले में हाई कोर्ट सख्त, ₹9.5 करोड़ हुआ दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, जवाब न देने पर सरकार और AIIMS को फटकार