• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

चोटी का क्लचर, कानों की बाली से लेकर हाथ का धागा तक निकलवाया... इंदौर में NEET परीक्षा को लेकर सख्त चेकिंग

मेडिकल में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी री परीक्षा NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डेढ़ बजे तक प्रव...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 01:12:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 04:07:34 PM (IST)
  • Join करें
चोटी का क्लचर, कानों की बाली से लेकर हाथ का धागा तक निकलवाया... इंदौर में NEET परीक्षा को लेकर सख्त चेकिंग
इंदौर में NEET परीक्षा को लेकर अभूतपूर्व सख्ती

HighLights

  1. इंदौर में NEET परीक्षा को लेकर अभूतपूर्व सख्ती
  2. नीट परीक्षा में पेन पेंसिल और मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
  3. चोटी का क्लच और हाथ का धागा भी उतारा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेडिकल में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी री परीक्षा NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नीट-यूजी परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह 11 बजे से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। डेढ़ बजे तक प्रवेश मिलना था, लेकिन सुरक्षा के नियम इतने कड़े थे कि छात्र-छात्राएं हैरान रह गए।

पेन-पेंसिल ले जाने पर भी पाबंदी

केंद्र के बाहर ही पेन-पेंसिल रखवा लिए गए और बताया गया कि ये अंदर ही मिलेंगे। परीक्षार्थियों को केवल आधार कार्ड और प्रवेश पत्र ले जाने की अनुमति थी। जांच के दौरान पानी की पारदर्शी बोतलों से स्टिकर हटाए गए, हाथ के पवित्र धागे कटवाए गए और बालिकाओं के बालों से क्लच व पोनीटेल तक निकलवा दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने संभाला छात्रा का मोबाइल

इसी बीच छात्रा सेजल गुप्ता मोबाइल के साथ पहुंची। परिजन साथ नहीं थे, तो गेट पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसका मोबाइल सुरक्षित संभाला।

यह भी पढ़ें- अजमेर में NEET पुनर्परीक्षा से पहले पेपर लीक का झांसा, संदिग्ध ने वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाकर मांगे 30 हजार रुपये

कान की बाली के लिए भी छात्रा को रोका गया

वहीं एक छात्रा सानिया मनियार की एक कान की बाली लाख कोशिशों के बाद भी नहीं निकली, तो गहन जांच के बाद उसे उसी हाल में प्रवेश दिया गया। सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब एक अन्य छात्रा अपना आधार कार्ड लाना भूल गई। उसे रोका गया तो वह रोने लगी; उसके माता-पिता तुरंत प्रिंट आउट निकलवाने के लिए दौड़े। परीक्षा से पहले का यह दृश्य किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं था।