इंदौर एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल-1 के लोकार्पण पर लगा 'ब्रेक', उड्डयन मंत्री का कार्यक्रम रद्द, जल्द तय होगी नई तारीख
इंदौर एयरपोर्ट पर 24 मार्च को होने वाले नवीनीकृत पुराने टर्मिनल भवन (टी-1) का लोकार्पण कार्यक्रम टल गया है। अब अप्रैल में इस टर्मिनल का लोकार्पण किया ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 05:52:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 05:58:48 AM (IST)
एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन का लोकार्पण कार्यक्रम टलाHighLights
- एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन का लोकार्पण कार्यक्रम टला
- मंत्री नायडू 24 मार्च को वर्चुअल करने वाले थे लोकार्पण
- 24 मार्च को कई सुविधाओं का भी होना था लोकार्पण
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर 24 मार्च को होने वाले नवीनीकृत पुराने टर्मिनल भवन (टी-1) का लोकार्पण कार्यक्रम टल गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा वर्चुअली उद्धाटन किया जाना था, लेकिन व्यस्तता के कारण यह कार्यक्रम नहीं होगा। अब अप्रैल में इस टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। तब तक यहां पर सुरक्षा से संबंधित अनुमतियां भी पूरी कर ली जाएगी।
टर्मिनल के साथ आधा दर्जन अन्य सुविधाओं की सौगात भी यात्रियों को कुछ दिन नहीं मिल सकेगी। दरसअल टर्मिनल-वन का सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा मापदंड की अनुमति की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इसका लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। उड्डयन मंत्री नायडू देश के अन्य एयरपोर्ट पर सुविधाओं के लोकार्पण के साथ ही इंदौर में भी टर्मिनल वन का लोकार्पण करने वाले थे।
कई सुविधाओं का भी होना था लोकार्पण
इसके साथ ही उड़ान यात्री कैफे, वाई-फाई, फ्लाईब्रेरी, किड्स प्ले जोन, स्वं सहायता समूह द्वारा संचालित अवसर स्टाल और रिमोट एसएचए सुविधाओं का लोकार्पण भी होना था। यह सुविधाएं भी अब टर्मिनल वन के लोकार्पण के साथ ही मिल सकेगी। गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट पर पुराने टर्मिनल भवन का नवनिर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से संचालित होंगी जयपुर-रायपुर जैसी 16 उड़ानें, प्रति घंटे 300 यात्री भर सकेंगे उड़ान
टर्मिनल में 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था़
करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार इस टर्मिनल में 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, 14 चेक-इन काउंटर, आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र में आरक्षित लाउंज रहेंगे। साथ ही 150 कारों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की गई है। टर्मिनल में 3 एक्स-रे मशीनें और आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं।