• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर सात माह में 59 हजार यात्री घटे, 1445 उड़ानें हुईं कम

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में उड़ानों में आई कमी का सीधा असर यात्री संख्या पर भी देखने को ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:21:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:21:43 AM (IST)
इंदौर एयरपोर्ट पर सात माह में 59 हजार यात्री घटे, 1445 उड़ानें हुईं कम
प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष प्रतिदिन औसतन आठ उड़ानें और 282 यात्री हुए कम
  2. वर्ष 2025 में सात माह के दौरान प्रतिदिन औसतन 92 उड़ानें संचालित हो रही थीं, जबकि वर्ष 2026 में यह 85 उड़ानें प्रतिदिन रह गया
  3. वर्ष 2025 में प्रतिदिन औसतन 12,154 यात्री यात्रा कर रहे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 11,872 रह गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में उड़ानों में आई कमी का सीधा असर यात्री संख्या पर भी देखने को मिला है। एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में सात माह के दौरान प्रतिदिन औसतन 92 उड़ानें संचालित हो रही थीं, जबकि वर्ष 2026 में यह औसत घटकर 85 उड़ानें प्रतिदिन रह गया। यानी हर दिन औसतन 7 से 8 उड़ानें कम उड़ी।

वहीं यात्रियों की बात करें तो वर्ष 2025 में प्रतिदिन औसतन 12,154 यात्री यात्रा कर रहे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 11,872 रह गई। यानी प्रतिदिन औसतन 282 यात्री कम हो गए।

एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 25 लाख पांच हजार 143 यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जबकि इसी अवधि में वर्ष 2025 में 25 लाख 64 हजार 385 यात्री एयरपोर्ट से आवागमन कर चुके थे। इस तरह इस वर्ष 59,242 यात्रियों ने कम उड़ान भरी। उड़ानों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।


वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में एयरपोर्ट से 19,446 उड़ानें संचालित हुई थीं, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 18,001 रह गई। यानी इस वर्ष 1,445 उड़ानें कम संचालित हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि कई रूटों पर उड़ानों में कटौती तथा सीमित नई सेवाएं शुरू नहीं होने से यात्री संख्या में गिरावट आई है। आगे नई उड़ानें शुरू नहीं हुईं, तो यात्री संख्या पर इसका असर आगे भी जारी रह सकता है।

बीते वर्ष साढ़े तीन लाख से अधिक यात्री उड़े

वर्ष 2025 में ग्यारह माह ऐसे थे, जब यात्री संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक रही थी। सिर्फ सितंबर माह में ही यात्री संख्या घटकर 3.35 लाख रही थी। वहीं नवंबर माह में सर्वाधिक 4.23 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा इंदौर से की। वर्ष 2026 के पहले सात माह में सिर्फ चार माह ही साढ़े तीन लाख से अधिक यात्री संख्या पहुंची है, जबकि तीन माह इससे कम यात्री संख्या रही।

यह भी पढ़ें- दुनिया के 80 शहरों से जुड़ेगा इंदौर, 15 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ