नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर की कमान संभालने के साथ महीने बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। शुक्रवार को घोषित कार्यकारिणी में कुल 52 लोगों को जगह दी गई। इसके साथ ही 5 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
शहर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में शैलेश गर्ग को नियुक्त किया गया है। 10 उपाध्यक्षों में प्रवेश यादव, बलराम परिहार, अंकित धनन, कमल नागर, जगदीश सतेरा, गुलाब सोनकर, मिन्ना भाटिया, सत्यनारायण सलवाडिया एवं गोपी यादव शामिल है।
महामंत्री के पद पर किन्हें मिली जगह?
महामंत्री के पद पर गोविन्दसिंह परिहार, नरेश यादव, अजित ठाकुर, संजय जायसवाल, अभिजीत शर्मा (बिटटू), मुकेश रामचंद्र पूरी, समीर शेख, जितेंद्र घोडगांवकर, हरीओम शर्मा, विजेंद्र सिंह, विनोद चौकसे, जेनेश झांझरी, आरबी सिंह भदोरिया, सौरभ हार्डिया, मुकेश यादव, भूपेंद्र सलूजा, अभिषेक मित्तल और संतोष पूनमचंद वर्मा नियुक्त किए गए। इसके साथ ही 19 सचिव भी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- MP में राजनीति का नया दौर, अब नई पीढ़ी के हाथ में कांग्रेस की कमान; BJP में भी प्रभावी हुए नए चेहरे
वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह
स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में वरिष्ठ नेताओं को मनोनित किया गया है। इनमें सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, अर्चना जायसवाल श्याम सुंदर यादव, रमेश उस्ताद यादव, रामखिलावन वर्मा, चंद्रशेखर अग्रवाल, मजहर हुसैन सेठजीवाला, अश्चिन जोशी के नाम शामिल हैं।