इंदौर अग्निकांड: 8 साल के तनय का धड़ अब भी लापता, पुलिस ने जब्त किए ब्लास्ट में फटी टंकी के टुकड़े
इंदौर के ब्रजेश्वरी (एनएक्स) में हुए भीषण अग्निकांड में मृत आठ वर्षीय बच्चे का धड़ अब भी नहीं मिला। रविवार को सर्चिंग करने पहुंची पुलिस टीम को ब्लास्ट ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 01:54:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 01:54:09 AM (IST)
पुलिस को इंदौर अग्निकांड में मृत बच्चे का धड़ नहीं मिलाHighLights
- पुलिस को इंदौर अग्निकांड में मृत बच्चे का धड़ नहीं मिला
- पुलिस टीम को ब्लास्ट में फटी टंकी और अन्य सामान मिला
- पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने तनय के शव के साथ फोम का जिक्र किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के ब्रजेश्वरी (एनएक्स) में हुए भीषण अग्निकांड में मृत आठ वर्षीय बच्चे का धड़ अब भी नहीं मिला। रविवार को सर्चिंग करने पहुंची पुलिस टीम को ब्लास्ट में फटी टंकी और अन्य सामान मिला। तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के अनुसार पुलिस ने आगजनी के दो प्रकरण कायम किए हैं। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने आठ वर्षीय तनय के शव के साथ फोम का जिक्र किया है।
टीआई के अनुसार मौके से गैस सिलिंडर का आधा हिस्सा मिला है। वहीं एसडीईआरएफ में पदस्थ प्लांटून कमांडर सुमित खरे और रोहन रायकवार ने रविवार को पुलिस को बताया कि मनोज के मकान ‘अर्हम विला’ में नीचे विजय सेठिया और कार्तिक का शव था।
ऊपरी मंजिल पर सुमन खरे, रुचिका उर्फ टीनू, राशि और तनय का शव मिला था। मनोज पुगलिया और सिमरन का शव ऊपर चैनल गेट के समीप था।
यह भी पढ़ें- सीहोर में टला भीषण हादसा, आग बुझाते-बुझाते खुद जलने लगी दमकल की गाड़ी; चालक की सूझबूझ से बची जान
डीवीआर चलाने में असफल, फोरेंसिक जांच होगी
पुलिस ने रविवार को मनोज के मकान से जब्त डीवीआर चलाने का प्रयास किया। मनोज के बेटे सौमिल की उपस्थिति में एक्सपर्ट को बुलाया गया। उसकी हार्ड डिस्क डैमेज हो गई है। पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है।
उधर पुलिस ने ‘अर्हम विला’ से जले हुए वायर, केबल, एमसीबी सहित कुछ अन्य इलेक्ट्रिक सामग्री की जब्ती की है। टीआई के अनुसार सोमवार को सौरभ, हर्षित और सौमिल के कथन लिए जाएंगे।