इंदौर में नई पहल... मेडिकल की पढ़ाई का तनाव दूर करेगा एमजीएम कॉलेज, छात्रों के लिए शुरू किया प्रदेश का पहला 'मेंटल वेलनेस' प्रोग्राम
मेडिकल की कठिन पढ़ाई और बढ़ते प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने मेंटल हेल्थ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 06:32:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 06:32:09 PM (IST)
इंदौर में नई पहल नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेडिकल की कठिन पढ़ाई और बढ़ते प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने मेंटल हेल्थ वेलनेस पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के तनाव को कम करना और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। यह प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज बताया जा रहा है, जहां इस तरह की व्यवस्थित पहल की गई है।
स्ट्रेस से लेकर इमोशनल बैलेंस तक प्रशिक्षण
इस पहल के तहत विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर और काउंसलर छात्रों से सीधे संवाद कर रहे हैं। विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट, पॉजिटिव थिंकिंग और इमोशनल बैलेंस जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही योग, प्राणायाम, मेडिटेशन और ग्रुप डिस्कशन जैसी गतिविधियां भी शामिल की गई हैं।
नई पीढ़ी में बढ़ रहा मानसिक दबाव
विशेषज्ञों के अनुसार, आज के अधिकतर छात्र न्यूक्लियर फैमिली से आते हैं, जहां उन्हें हर तरह की सुविधा मिलती है। लेकिन कॉलेज में आने के बाद अचानक जिम्मेदारियों और प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ जाता है, जो तनाव का कारण बनता है। ऐसे में उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी हो गया है।
वेलनेस सेंटर और विशेष सुविधाएं
कॉलेज में मनोचिकित्सक विभाग की ओर से वेलनेस सेंटर, योगा सेशन, काउंसलिंग क्लीनिक और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा सुसाइड प्रिवेंशन टास्क फोर्स भी बनाई गई है, जो छात्रों की निगरानी और सहायता करती है। जरूरत पड़ने पर छात्र अपनी समस्याएं गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं।