इंदौर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण पूरा, अब बस NOC का इंतजार, अप्रैल से शुरू होगा संचालन
इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण के दूसरे प्रायोरिटी कॉरिडोर का कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 07:55:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 07:55:20 AM (IST)
इंदौर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण पूरा, अब बस NOC का इंतजारHighLights
- इंदौर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण पूरा
- निरीक्षण के बाद अब एनओसी का इंतजार
- अप्रैल से मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेट्रो परियोजना के पहले चरण के दूसरे प्रायोरिटी कॉरिडोर का विगत दिनों कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के बाद अब एनओसी का इंतजार है। एनओसी जारी होते ही सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर-2 से रेडिसन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो सकेगा।
संभावना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में एनओसी मिल जाएगी और अप्रैल से शहर तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सीएमआरएस ने कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं, जिनका सुधार मेट्रों के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
गांधी नगर डीपों से सुपर कारिडोर स्थित स्टेशन नंबर-2 तक छह किमी हिस्से में मेट्रों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 11 किमी में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में पहले चरण के 17 किमी हिस्से में जल्द ही मेट्रो दौड़ने लगेगी। सीएमआरएस नीलाभ्र सेनगुप्ता ने अपनी छह सदस्यीय टीम के साथ चार दिवसीय निरीक्षण के दौरान बायडक्ट, बिजली सप्लाई, स्टेशन की व्यवस्थाओं के साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की थी।
गौरतलब है कि गांधी नगर डिपो से सुपर कॉरिडोर तक मेट्रो का संचालन पहले होने से मेट्रो के अधिकारियों को पहले से पता था कि सीएमआरएस के निरीक्षण के दौरान किस तरह की तैयारी करनी होती है। ऐसे में दूसरे दौर में इसके अनुसार ही तैयारी की गई थी। इस पूरे रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए किराया पहले ही तय किया जा चुका है। इसमें 20 से 80 रुपये के करीब किराया वसूला जाएगा।