इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल... गंभीर आरोपों के बाद 7 थानों के प्रभारी बदले, लसूड़िया और एरोड्रम टीआई हटाए
पुलिस कमिश्नर ने सोमवार शाम सात थाना प्रभारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। सूची में लसूड़िया और एरोड्रम थाना प्रभारियों को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 07:20:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 07:20:48 PM (IST)
इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल।HighLights
- इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग
- सात थाना प्रभारियों का तबादला
- लसूड़िया-एरोड्रम टीआई हटाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने सोमवार शाम सात थाना प्रभारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। सूची में लसूड़िया और एरोड्रम थाना प्रभारियों को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
डीसीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार लसूड़िया टीआई तारेश सोनी को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनकी जगह भंवरकुआं थाना प्रभारी रहे राजकुमार यादव को लसूड़िया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग
वहीं राजेंद्र नगर से हटाए गए टीआई नीरज बिरथरे को मल्हारगंज थाना भेजा गया है। मल्हारगंज के टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह को एरोड्रम थाना प्रभारी बनाया गया है। एरोड्रम टीआई तरुण भाटी को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव को हटाकर वहां क्राइम ब्रांच के जितेंद्र चौहान की पोस्टिंग की गई है।
तबादलों के पीछे की संभावित वजहें
बता दें कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में व्यापारी गौरव जैन के यहां से 22 तोला सोना चोरी होने के मामले में थाने के स्टाफ पर आरोप लगे थे। विभागीय खींचतान के बीच थाना प्रभारी को हटा दिया गया। इसी प्रकार एरोड्रम थाना प्रभारी भाटी पर भी कई जमीन संबंधी मामलों में आरोप लगे थे।
मुख्यमंत्री के इंदौर प्रवास के दौरान उनके थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी लेनदेन से जुड़े युवक से रुपये छीनने का मामला भी सामने आया था। तुकोगंज थाना प्रभारी यादव पर भी थाना क्षेत्र में एडवाइजरी गतिविधियां चलने देने के आरोप लगे थे।