• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में राजवाड़ा पर पीएम ई-बस हुई बेकाबू, चार लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार को एक बेकाबू सिटी बस ने राह चलते चार ल...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 03:32:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:59:18 PM (IST)
इंदौर में राजवाड़ा पर पीएम ई-बस हुई बेकाबू, चार लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर
Indore Breaking: इंदौर के राजवाड़ा में अनियंत्रित सिटी बस ने तीन लोगों को रौंदा

HighLights

  1. रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी बस
  2. राहगीरों को चपेट में लेते हुए दुकान के काउंटर से टकराकर रुकी
  3. उग्र भीड़ ने बस पर किया पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजवाड़ा की भीड़ में रविवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब पीएम ई-बस सेवा की एक इलेक्ट्रिक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। ऑटो रिक्शा, स्कूटर,बाइक और पैदल यात्रियों को टक्कर मारते हुए बस पूजन सामग्री की दुकान के काउंटर तक चली गई।

बेकाबू बस ने चार लोगों को कूचला है। हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। इलेक्ट्रिक बस (एमपी 09 बीएस 8926) राजवाड़ा के बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया।


प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला बाई के मुताबिक बस की रफ्तार कम होने के बजाय वह आगे बढ़ती चली गई। रास्ते में आए ई-रिक्शा से टक्कर मारने के बाद भी चालक रोक नहीं सका और अन्य राहगीरों चपेट में ले लिया। करीब सौ फीट दूर पूजन सामग्री की दुकान के काउंटर तक चली गई। दुकान संचालक राकेश सुगंधी के अनुसार दुकान के आगे ग्राहकों की बाइक और एक रिक्शा खड़ा हुआ था। उससे टकराने के बाद बस रुक गई थी।

चंद सेकंड में मच गई भगदड़

राजवाड़ा जैसे व्यस्ततम बाजार में बस के अनियंत्रित होने से अफरा तफरी मच गई और लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। सराफा एसीपी यश बिजौरिया भी उस वक्त राजवाड़ा पर मौजूद थे।

उन्होंने धीरजसिंह,राहुल और अन्य की मदद से घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। चालक बस से कूद कर भागने लगा लेकिन एसीपी ने दौड़ लगाकर उसको पकड़ लिया। एमजी रोड़ पुलिस ने राधेश्याम सीताराम भाटी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी देवास की शिकायत पर चालक धनराज गांगले के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टीआई विजयसिंह सिसोदिया के मुताबिक हादसे में गणेश उर्फ पिंटू पुत्र केशव निवासी अशोक नगर छोटा बांगड़दा की मौत हुई है। घायलों में जितेंद्र पुत्र बाबूलाल शर्मा और अन्य शामिल है। घटना से लोग आक्रोशित हो गए और कुछ लोगों ने बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाल कर पथराव कर कांच फोड़ दिए गए।

राजवाड़ा पर बसें लावारिस छोड़कर भाग गए चालक

घटना के बाद अन्य सिटी बसों के चालक घबरा गए और सवारी से भरी बसों को छोड़ कर फरार हो गए। स्थिति संभालने के लिए सराफा,एमजी रोड़ और कोतवाली थाना का बल लगाना पड़ा। एडीसीपी दीशेष अग्रवाल भी बल लेकर पहुंच गए। इस दौरान एक अन्य सिटी बस को रास्ते से हटाने की कोशिश की लेकिन वह भी स्टार्ट करते ही दौड़ने लगे। एक अन्य चालक चलती बस में चढ़ा और तार खींच कर बंद किया। पूरा घटनाक्रम अफसरों की मौजूदगी में हुआ।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बिजलीकर्मियों को बड़ा झटका! मानदेय में फिर कटौती, अब प्रति कनेक्शन मिलेंगे सिर्फ 7 रुपये