• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में गहराया जलसंकट, बिजली फॉल्ट से नर्मदा पंप बंद, शहर में बुधवार को 73 टंकियों से जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Indore Water Supply: इंदौर में बिजली फॉल्ट के कारण नर्मदा के पंप बंद होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:45:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 11:07:58 PM (IST)
  • Join करें
इंदौर में गहराया जलसंकट, बिजली फॉल्ट से नर्मदा पंप बंद, शहर में बुधवार को 73 टंकियों से जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
इंदौर की ओवरहेड टंकियां पूरी नहीं भर पाईं (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिजली फाल्ट से नर्मदा पंपिंग लाइन प्रभावित हुई
  2. इंदौर की 73 टंकियों से जलप्रदाय बाधित रहेगा
  3. 1700 मिमी मेन पंपिंग लाइन के पंप बंद हुए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार, 24 जून 2026 को पूरी क्षमता से जलापूर्ति (Indore Water Crisis) नहीं हो सकेगी। बिजली फाल्ट के कारण नर्मदा के पंप बंद करने पड़े, जिससे ओवरहेड टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाईं। इसके चलते इंदौर की 73 टंकियों से जलप्रदाय बाधित रहेगा।

मेन पंपिंग लाइन बंद होने से बिगड़ी व्यवस्था

बिजली फाल्ट मंगलवार 23 जून को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। इसके कारण 1700 मिमी व्यास की मेन पंपिंग लाइन के सभी पंप बंद करने पड़े। लाइन सुधारने के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पाइप लाइन में दोबारा दबाव बनना शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे ओवरहेड टंकियों को भरने का काम शुरू किया गया।


स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि सभी टंकियों को उनकी क्षमता से करीब 30 सेमी कम भरा जाएगा। इसका असर बुधवार की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ेगा।

24 जून को इन क्षेत्रों में रहेगा असर

नगर क्षेत्र की कई टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इनमें बिजलपुर, मां विहार, स्कीम 59, बिलावली, भंवरकुआ, खातीवाला, स्नेह नगर, गाड़ी अड्डा, पागनीसपागा, सीपी शेखर नगर, उर्दू स्कूल, एमवाय, पीडब्ल्यूडी, यशवंत क्लब, तुकोगंज, काटन अड्डा, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा, आंबेडकर नगर, एमआइजी, त्रिवेणी पार्क, बजरंग नगर, नंदानगर रोड 13, नंदानगर न्यू, नंदानगर रेक्टटेंगुलर, प्रेस काम्प्लेक्स (बर्फानी धाम), जनता क्वार्टर, सुखलिया, वीणा नगर, लवकुश विहार, महालक्ष्मी, स्कीम 54, स्कीम 74, स्कीम 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर नगर, खजराना, प्रगति नगर, रेती मंडी, सूर्यदेव नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम 71, चंदन नगर, ईटा भट्टा, नगीन नगर, अंबिकापुरी, सिलिकान सिटी, स्कीम 140, कृषि नगर, रेडियो कालोनी, पालीवाल नगर, श्रीनगर एक्सटेंशन, भूरी टेकरी, मित्र बंधू, सर्व सुविधा नगर, हारुन कालोनी, स्कीम 134, साईंकृपा, तपेश्वरी, समर पार्क, लसुडिया, स्कीम 114 पार्ट 1, स्कीम 78, राजीव आवास विहार, लोहा मंडी, स्कीम 113 और स्कीम 136 शामिल हैं।