इंदौर में सोमवार तक रहेगी गर्मी से राहत, मंगलवार से बढ़ेगा तापमान; पढ़ें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
इंदौर में दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 08:19:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:30:14 AM (IST)
इंदौर में एक बार फिर दिखेगा सूरज का तीखा तेवर।HighLights
- मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर का तापमान बढ़ने की संभावना है
- बारिश से तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री नीचे आ गया था
- आसपास हुई बारिश का यह असर दो दिन से ज्यादा नहीं रहेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम बदल रहा है। अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनकी वजह से बादल, वर्षा और हवा में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीते दिनों हल्की वर्षा ने इंदौर और आसपास के जिलों का मौसम बदल दिया है। इसका असर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दो दिनों से तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री नीचे आ गया है।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां तक कि रात का पारा भी बीस डिग्री से अंदर बना है। अगले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर जिले में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबंदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मगर इसका असर दो दिन से ज्यादा नहीं रहेगा, जो मंगलवार से धीरे-धीरे खत्म होगा।
एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर का तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे फिर एक बार गर्मी बढ़ेगी। दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान साफ रहने से सूरज के तेवर और तेज धूप होगी। आमतौर पर मार्च अंतिम सप्ताह इंदौर में बारिश न के बराबर होती है।
दोपहर में गर्मी महसूस होगी
सुबह-शाम थोड़ा आरामदायक रहेगा, लेकिन दोपहर में गर्मी महसूस होगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊंचाई (करीब 5.8 किमी) पर उत्तर दिशा में मौजूद है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है, जो उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर असर डाल रहा है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में हवा का घुमावदार सिस्टम बना हुआ है।