कैलाश विजयवर्गीय का 'यू-टर्न', पीडब्ल्यूडी मंत्री वाले बयान पर दी लिखित सफाई, बोले- मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
MP News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीते दिनों दिए अपने बयान को लेकर लिखित सफाई जारी की है। विजयवर्गीय के बयानों से विवाद पैदा होने के किस्से ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 07:47:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 07:47:15 PM (IST)
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान पर जारी की लिखित सफाई (फाइल फोटो)HighLights
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान पर जारी की लिखित सफाई
- शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्र जारी किया
- कैलाश विजयवर्गीय के बयान से गर्मा गई थी राजनीति
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीते दिनों दिए अपने बयान को लेकर लिखित सफाई जारी की है। विजयवर्गीय के बयानों से विवाद पैदा होने के किस्से आम है। हालांकि बीते दिनों दिए उनके बयान से अपनी ही घिरते दिखे थे।
इसके बाद शनिवार को मंत्री विजयवर्गीय ने पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मैंने स्कूली बच्चों में नैतिकता और चरित्र को मजबूत करने के लिए उदाहरण देते हुए अपनी बात कही थी। उसे कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़कर पेश किया।
मंत्री विजयवर्गीय के बयान से गर्मा गई थी राजनीति
बीते दिनों स्कूल विद्यार्थियों के एक आयोजन में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि पिताजी पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हैं और कपड़े दिलाने ठेकेदार ले जा रहा है तो फिर उसमें कहां से चरित्र की बात करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार में मौजूदा समय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद भाजपा में ही आंतरिक राजनीति गर्मा गई थी। कई लोगों ने बयान को मौजूदा मंत्री से जोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा दूषित जल कांड में किरकिरी के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हुए कैलाश विजयवर्गीय, व्यक्तिगत कारण का दिया हवाला
विजयवर्गीय ने दी अपने बयान पर सफाई
अब विजयवर्गीय ने इस बयान पर लिखित सफाई देते हुए कहा है कि मैं स्वयं पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों में मंत्री रहा हूं। ये उदाहरण मैंने बस एक सामान्य बात साझा करने और नैतिक सीख देने के लिए दिए थे। कुछ मीडिया वालों ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है। मैंने किसी विभाग या व्यक्ति पर टिप्पणी करने के उद्देश्य से बयान नहीं दिया था।