• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में लव जिहाद... 'रोशन' बनकर हिंदू युवती से की दोस्ती, करणी सेना ने पकड़ा; आरोपी अहद गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल 'रेडिसन' में रविवार देर रात भारी हंगामा हो गया। करणी सेना और हिंदूवादी संगठनों के का...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 04:24:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 04:30:06 PM (IST)
इंदौर में लव जिहाद... 'रोशन' बनकर हिंदू युवती से की दोस्ती, करणी सेना ने पकड़ा; आरोपी अहद गिरफ्तार
इंदौर में लव जिहाद (AI generated Image)

HighLights

  1. रोशन बनकर हिंदू युवती से अहद लकड़िया ने की थी दोस्ती
  2. रेडिसन होटल के कमरे में करणी सेना ने आरोपी को पकड़ा
  3. विजयनगर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल 'रेडिसन' में रविवार देर रात भारी हंगामा हो गया। श्री राजपूत करणी सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहचान बदलकर एक हिंदू युवती के साथ ठहरे मुस्लिम युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

रेडिसन होटल के कमरा नंबर 514 में कार्रवाई

खबरों की मानें तो रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हिंदूवादी संगठनों को गुप्त सूचना मिली कि रेडिसन होटल के कमरा नंबर 514 में एक युवक अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ रुका हुआ है। सूचना मिलते ही श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दीक्षित, मानसिंह राजावत, विनायक शर्मा और कपिल कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता होटल पहुंचे और कमरे को घेर लिया।


जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम अहद लकड़िया है, जो इंदौर के माणिकबाग इलाके का निवासी है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अहद ने युवती से खुद को 'रोशन' बताकर दोस्ती की थी और अपनी वास्तविक पहचान छिपाई रखी थी।

इंस्टाग्राम और मोमोज शॉप के जरिए बढ़ाता था संपर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शहर में मोमोज की दुकान चलाता है। आरोप है कि वह दुकान पर आने वाली युवतियों से छलपूर्वक इंस्टाग्राम आईडी हासिल कर उनसे दोस्ती करता था। पीड़ित युवती से भी उसकी पहचान और बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए ही शुरू हुई थी।

हंगामे की सूचना मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और युवती व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और तथ्यों की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रतलाम में रेलवे भर्ती में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, GRP ने बिहार के युवक को किया गिरफ्तार, दूसरों की जगह लगा रहा था दौड़