• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में आबकारी विभाग की छापेमारी, बंद मकान में मिला अवैध शराब का जखीरा, 26 पेटी शराब जब्त

तलाशी के दौरान मकान नंबर 28-डी से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई में कुल 26 पेटी शराब जब्त की गई।

By prem jatEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 01:32:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 02:37:32 PM (IST)
इंदौर में आबकारी विभाग की छापेमारी, बंद मकान में मिला अवैध शराब का जखीरा, 26 पेटी शराब जब्त
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान (नईदुनिया)

HighLights

  1. अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
  2. बंद मकान में मिली अवैध शराब की 26 पेटी
  3. अवैध शराब के खिलाफ चलाया गया अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई कर रहा है। बुधवार सुबह विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महू गांव की सुपरसिटी कॉलोनी स्थित शांति नगर में एक बंद मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान मकान नंबर 28-डी से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई में कुल 26 पेटी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शांति नगर स्थित बंद मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद 9 सितंबर की सुबह टीम ने मकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर शराब का स्टॉक मिला।


आगे की कार्रवाई में जुटा विभाग

इसमें मसाला शराब की 11 पेटी और प्लेन शराब की 15 पेटी शामिल थीं। बरामद शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर, निधि शर्मा और आबकारी उपनिरीक्षक जयेश वास्केल सहित टीम ने की। अधिकारियों ने मौके से शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय, 11 अक्टूबर को होगा मतदान, ग्वालियर हाई कोर्ट बेंच ने दिया आदेश

विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि मकान में शराब किसने और किस उद्देश्य से रखी थी तथा इसका अवैध कारोबार किस नेटवर्क से जुड़ा है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- मानसून की रफ्तार हुई धीमी तो सूरज ने पकड़ी चाल, ग्वालियर में पारा 34 के पार, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम