• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के 5 स्टार सयाजी होटल पर बड़ा एक्शन, दोनों किचन और बेकरी सील, रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित

होटल प्रबंधन को खाद्य विभाग द्वारा बताई गई कमियां दूर करने व तय मापदंड पूरा करने होंगे। इसके अलावा होटल को एफएसएसएआई का केंद्रीय प्रमाण पत्र भी लेना ह...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 08:54:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 08:54:21 PM (IST)
इंदौर के 5 स्टार सयाजी होटल पर बड़ा एक्शन, दोनों किचन और बेकरी सील, रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित
सयाजी होटल के किचन को सील करते जिला प्रशासान के अधिकारी।

HighLights

  1. इंदौर के होटलों पर एफएसएसएआई का शिकंजा
  2. इंदौर के सयाजी होटल के किचन में मिलीं कमियां
  3. सिग्नेचर बुटिक होटल और स्कूल मैस को भी नोटिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य विभाग व एफएसएसएआई की टीम द्वारा गुरुवार रात को सयाजी होटल के किचन में पांच घंटे तक की गई जांच में खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण, लेबलिंग, पेस्ट कंट्रोल, स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा लाइसेंस संबंधित खामियां मिलने के बाद खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा शुक्रवार को होटल के दोनों किचन व एक बेकरी को सील किया। इसके अलावा जिला प्रशासन ने होटल के रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया।

ऐसे में फिलहाल होटल के रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री का निर्माण नहीं किया जाएगा। होटल प्रबंधन चाहेगा तो बाहर से खाद्य सामग्री लाकर ग्राहकों को परोस सकेगा। होटल प्रबंधन को खाद्य विभाग द्वारा बताई गई कमियां दूर करने व तय मापदंड पूरा करने होंगे। इसके अलावा होटल को एफएसएसएआई का केंद्रीय प्रमाण पत्र भी लेना होगा।


सिग्नेचर बुटिक होटल के किचन में भी मिली कमियां

शुक्रवार को जिला प्रशासन के अमले के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिग्नेचर बुटिक होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां पाई गईं। किचन की फर्श टूटी हुई पाई गई, जिससे खाद्य स्वच्छता की दृष्टि से संक्रमण की संभावना बनी हुई थी। खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी उचित व्यवस्था नहीं पाई गई तथा उपलब्ध खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं पाई गई।

किचन में खाद्य सामग्री का निर्माण करने व परोसने वाले वाले कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं था। कर्मचारियों द्वारा कार्य के दौरान हेड कैप एवं एप्रन जैसे आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा रहा था। साथ ही मौके पर पेस्ट कंट्रोल का वैध प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत नहीं मिले। इस पर जांच दल ने इस होटल से सोयाबीन तेल, पनीर एवं मैदा के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। कमियों पर होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जवाब

स्कूल की मैस लिए टोमेटो कैचअप, पाव-भाजी के सैंपल

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भवंस प्रामिनेंट इंटरनेशनल स्कूल की मैस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैस से टोमैटो कैचअप, विनेगर, रेड चिली सास, पाव एवं भाजी खाद्य पदार्थों के कुल पांच नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच दल को निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कुछ कमियां भी मिली।

मौके पर चापिंग बोर्ड खराब स्थिति में पाया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। मैस में कुछ बर्तनों में जंग लगा हुई मिला तथा पिसाई मशीन के पास ही जूठे बर्तनों की सफाई किए जाते हुए पाए गए।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में लापरवाही पड़ी भारी, गंदे पानी की शिकायत अनदेखी पर एक इंजीनियर सस्पेंड, दूसरा बर्खास्त

तीन हजार से ज्यादा होटल रेस्टोरेंट, सिर्फ 10 से 15 की हर माह हो रही जांच

एफएसएसएआई के दल द्वारा मई माह में भी शहर के चार प्रमुख पांच सितारा होटल शेरटन, पार्क, रेडिसन व मेरियट की जांच की गई। जांच में एक होटल में कमियां मिलने पर 15 दिन के लिए उसका लाइसेंस सस्पैंड किया गया था। कमियों को दूर करने के बाद दी गई कम्प्लाइंस रिपोर्ट के बाद होटल के रेस्टोरेंट को पुन: अनुमति दी गई थी।

शहर में तीन हजार से अधिक होटल व रेस्टोरेंट संचालित होते है लेकिन खाद्य विभाग हर माह 10 से 15 की जांच कर पाता है। इस तरह शहर के कई होटल व रेस्टोरेंट में तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच के लिए पहुंच ही नहीं पाते है।