सावधान इंदौर! लवकुश चौराहे पर भारी बदलाव, फ्लाईओवर निर्माण के चलते 19-20 मार्च को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट
इंदौर के लवकुश चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक का डायवर्जन किया जा रहा है। यहां बोव स्ट्रिंग गिर्डर के इरेक्शन का काम 19-20 मार्च को रात्रि ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 06:06:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 06:06:43 AM (IST)
फ्लाईओवर निर्माण के चलते लवकुश चौराहे पर भारी बदलावHighLights
- लवकुश चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
- दो रातों के लिए एमआर-10 और सुपर कॉरिडोर का ट्रैफिक डायवर्ट
- उज्जैन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन लेवल-दो फ्लाईओवर के लिए एमआर 10 सुपर कॉरिडोर के ट्रैफिक का डायवर्जन किया जा रहा है। बोव स्ट्रिंग गिर्डर के इरेक्शन का काम 19-20 मार्च को रात्रि 11 बजे से सुबह सात बजे के मध्य किया जाना है, इस दौरान चौराहे पर एम.आर.-10 सुपर कॉरिडोर मार्ग (विजय नगर से एयरपोर्ट) पर दोनों ओर के यातायात को डायवर्ट किया जाना है।
जो वाहन एयरपोर्ट, सुपर कॉरिडोर रोड के रास्ते से भोरासला होते हुए उज्जैन, एमआर 10, विजयनगर या उससे आगे जाना चाहते है, उक्त वाहन चौराहा से सर्विस रोड से लेफ्ट लेकर (भोरासला और अरविंदो के बीच शिवशक्ति एहवरफ़्रेश गली) उज्जैन रोड पर निकलेंगे।
जिन वाहनों को उज्जैन जाना हैं वो अरविंदो होते हुए आगे चले जाएंगे। जिन वाहनों को एमआर-10, विजयनगर या मरीमाता जाना है, वो अरविंदो से यू टर्न लेकर भोरासला होते हुए आगे चला जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पीथमपुर से धार स्टेशन के बीच होगा नई रेल लाइन का स्पीड ट्रायल रन, टावर वैगन से परखी जाएगी रेल लाइन की क्षमता
जिन वाहनों को एमआर 10 या विजय नगर से भोरसला होते हुए सुपर कारिडोर रोड से एयरपोर्ट या उससे आगे जाना चाहते है उक्त वाहन भोरासला से राइट टर्न लेकर (भोरासला और अरविंदो के बीच शिवशक्ति एहवरफ़्रेश गली) से लेफ्ट टर्न लेकर आगे सुपर कारिडोर रोड होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे।