• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

2 अगस्त को MPPSC की बड़ी परीक्षा, 497 पदों के लिए 51 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

417 पदों के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक साम...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 07:35:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 07:35:31 PM (IST)
2 अगस्त को MPPSC की बड़ी परीक्षा, 497 पदों के लिए 51 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
497 पदों के लिए 51 केंद्रों पर होंगे एग्जाम।

HighLights

  1. 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी किस्मत
  2. CCTV से निगरानी और मेटल डिटेक्टर से होगी चेकिंग
  3. परीक्षा में शामिल होने से पहले जानें ये जरूरी नियम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) रविवार 2 अगस्त को विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। सहायक प्राध्यापक भर्ती-2025 के दूसरे चरण और सहायक संचालक और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पदों की लिखित परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आयोग ने 51 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। आयोग ने इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है।

90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की पूरी जांच की जाएगी और केंद्र के बाहर अनुमत एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी प्रदर्शित रहेगी।


417 पदों पर होगी भर्ती

सहायक प्राध्यापक भर्ती के दूसरे चरण में छह विषय रखे गए हैं। हिन्दी (57), अंग्रेजी (56), वाणिज्य (88), समाजशास्त्र (71), राजनीतिशास्त्र (73) और अर्थशास्त्र (72) पद हैं।

417 पदों के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) का पेपर होगा। इसके बाद दूसरे सत्र में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विषय की परीक्षा ली जाएगी। भोपाल और इंदौर सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ओएमआर शीट पर देने होंगे जवाब

सहायक संचालक और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 80 रिक्त पद रखे हैं। इनमें 22 सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस परीक्षा के लिए 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा केवल इंदौर के केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी। इसमें अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर काले या नीले बॉल पेन से उत्तर भरने होंगे।

यह भी पढ़ें- अगस्त में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, शुक्र-मंगल-बुध-सूर्य बदलेंगे राशि, करियर और व्यापार पर पड़ेगा असर

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • ओएमआर शीट केवल काले या नीले बॉल पेन से भरें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित ड्रेस कोड और आयोग के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।