मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी की डिक्की से निकला 'नशा', 1.92 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ् ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 08:01:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 08:01:10 AM (IST)
1.92 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है
- 1.92 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
- पुलिस ने युवकों से स्कूटी भी जब्त की है
नईदुनिया न्यूज, मानपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 920 ग्राम गांजा और एक स्कूटी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सिल्वर रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी से भेरुघाट की ओर से लेबड रोड होते हुए मानपुर आ रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लेबड रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी की।
कुछ ही देर में बताए गए हुलिये के अनुसार स्कूटी क्रमांक एमपी-09-यूजी-4177 पर दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोककर पकड़ा गया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम गौरव पुत्र योगेश भागवत (19) निवासी लालबाग, छत्रीपुरा इंदौर तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम अक्षय पुत्र ब्रजमोहन राठौर (19) निवासी समाजवाद नगर छत्रीपुरा इंदौर बताया।
डिक्की से मिला गांजा
तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में रखे काले बैग के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक थैलियों में गांजा बरामद हुआ। आरोपितों से कुल 1 किलो 920 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये है, तथा स्कूटी जब्त की गई। जब्त वाहन की कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई जा रही है।