इंदौर में अगले महीने सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक शुरू हो सकती मेट्रो रेल, 20 से 80 रुपये होगा किराया
गांधी नगर डीपों से सुपर कॉरिडोर स्थित स्टेशन नंबर-2 तक छह किमी हिस्से में मेट्रों का संचालन किया जा रहा है, आने वाले दिनों में 11 किमी में मेट्रो का स ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 07:57:50 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:02:39 AM (IST)
इंदौर के एक बड़े हिस्से में जल्द शुरू होगी मेट्रो रेल। - फाइाल फोटोHighLights
- सुपर कॉरिडोर स्टेशन-2 से रेडिसन तक पूरा हो चुका सीएमआरएस निरीक्षण
- मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए किराया पहले ही तय किया गया है
- ट्रायल रन के दौरान मेट्रो को 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया गया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेट्रो परियोजना के पहले चरण के दूसरे प्रायोरिटी कॉरिडोर का विगत दिनों कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के बाद अब एनओसी का इंतजार है। एनओसी जारी होते ही सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर-2 से रेडिसन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो सकेगा।
संभावना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में एनओसी मिल जाएगी और अप्रैल से शहर तक मेट्रों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सीएमआरएस ने कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं, जिनका सुधार मेट्रों के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
पहले चरण में 17 किमी के हिस्सें में चलेगी मेट्रो
गांधी नगर डीपों से सुपर कॉरिडोर स्थित स्टेशन नंबर-2 तक छह किमी हिस्से में मेट्रों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 11 किमी में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में पहले चरण के 17 किमी हिस्से में जल्द ही मेट्रो दौड़ने लगेगी। सीएमआरएस नीलाभ्र सेनगुप्ता ने अपनी छह सदस्यीय टीम के साथ चार दिवसीय निरीक्षण के दौरान बायडक्ट, बिजली सप्लाई, स्टेशन की व्यवस्थाओं के साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की थी।
गौरतलब है कि गांधी नगर डिपो से सुपर कॉरिडोर तक मेट्रो का संचालन पहले होने से मेट्रो के अधिकारियों को पहले से पता था कि सीएमआरएस के निरीक्षण के दौरान किस तरह की तैयारी करनी होती है। ऐसे में दूसरे दौर में इसके अनुसार ही तैयारी की गई थी। इस पूरे रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए किराया पहले ही तय किया जा चुका है। इसमें 20 से 80 रुपये के करीब किराया वसूला जाएगा।
80 की स्पीड चलाई मेट्रो
सीएमआरएस निरीक्षण के दौरान सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो को चार बार चलाकर देखा गया था। ट्राली निरीक्षण के बाद हुए ट्रायल रन में मेट्रो को 80 की स्पीड से दौड़ाया गया। स्पीड ब्रेक सिस्टम की जांच के साथ ही अन्य जांच की गई।
यह प्रक्रिया आखिरी दिन सीएमआरएस द्वारा की गई। दरअसल, सीएमआरएस की जूनियर टीम का निरीक्षण पहले हो चुका था और उन्होंने जो सुधार बताए थे, वह मेट्रों के अधिकारियों द्वारा पूरे कर लिए गए थे। ऐसे में फाइनल निरीक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकी।
यह भी पढ़ें : इंदौर के लिए बड़ी खबर, 80 की स्पीड से CMRC ने जांची मेट्रो की रफ्तार, जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन