• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon in MP: इस सप्ताह के अंत तक मानसून के इंदौर पहुंचने की संभावना, आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

सप्ताह के अंत में मानसून के इंदौर में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सप्ताह के अंत में शहर में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वर्तमा...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 07:48:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 07:53:43 AM (IST)
  • Join करें
Monsoon in MP: इस सप्ताह के अंत तक मानसून के इंदौर पहुंचने की संभावना, आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
शहर के कुछ हिस्सों में शनिवार को झमाझम वर्षा हुई। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्री मानसून की वर्षा हो रही है
  2. इंदौर में लोकल सिस्टम बनने के कारण ही दिन के कुछ घंटों में वर्षा हो रही है
  3. रविवार को शहर में बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में अभी प्री मानसून की गतिवधियां दिखाई दे रही है। यही वजह है कि दिन में गर्मी के साथ दोपहर बाद वर्षा की गतिविधियां दिखाई देंगी। ऐसे में आगामी दिनों शहरवासियों को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलगा।

सप्ताह के अंत में मानसून के इंदौर में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सप्ताह के अंत में शहर में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दो चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। इसके प्रभाव से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून की वर्षा हो रही है।


हालांकि इंदौर में लोकल सिस्टम बनने के कारण ही दिन के कुछ घंटों में वर्षा हो रही है। यही सिलसिला अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे, वही न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

दोपहर बाद तेज बौछारों ने मौसम खुशनुमा बनाया

शनिवार को शहर में सुबह धूप ने तपिश का अहसास करवाया। दोपहर बाद तेज बौछारों ने मौसम खुशनुमा बनाया। शाम के समय शहरवासियों को गर्मी व उमस का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शहर में बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा।

शनिवार को इंदौर संभाग के कई जिलों में प्री मानसून की गतिविधि के तहत आंधी के साथ वर्षा की स्थितियां दिखाई दी। इंदौर के रीगल क्षेत्र में जहां 45 मिनट में 12.80 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इंदौर शहर में शनिवार सुबह गर्मी ने परेशान किया और दोपहर में बादल छाए और दो बजे बाद रीगल, बंगाली, सुदामा नगर, पितृ पर्वत क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र में 45 मिनट में 12.80 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वही एयरपोर्ट क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।

इंदौर में इस प्री मानसून सीजन में जून माह में तीसरी बार वर्षा हुई। शहर में कई इलाकों में कुछ देर के लिए जल जमाव भी नजर आया । खजराना चौराहे पर जलजमाव होने के कारण ड्रेनेज चेम्बर खोलकर पानी का निकासी निगम की टीम को करना पड़ा।

संभाग के जिलों में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने व वर्षा होने के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं को घेरा पंजाब पर बना हुआ है। वही एक अन्य चक्रवाती हवाओं को घेरा पाकिस्तान व जम्मू के आसपास बना हुआ है। अभी अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से इंदौर संभाग के जिलों में आगामी दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के संभावना है।

Monsoon in MP: इंदौर में झमाझम बारिश, प्रदेश में 27 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना