• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MPPSC ने बनाया नया रिकॉर्ड, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के इंटरव्यू का रिजल्ट 24 घंटे में जारी

एमपीपीएससी ने सहायक प्राध्यापक-2024 अर्थशास्त्र विषय का अंतिम परिणाम 24 घंटे में जारी कर रिकॉर्ड बनाया। 112 अभ्यर्थी चयनित हुए, जबकि 38 उम्मीदवारों को...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 01:22:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 01:22:11 PM (IST)
MPPSC ने बनाया नया रिकॉर्ड, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के इंटरव्यू का रिजल्ट 24 घंटे में जारी
MPPSC ने बनाया नया रिकॉर्ड। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमपीपीएससी ने 24 घंटे में अंतिम परिणाम जारी किया।
  2. अर्थशास्त्र विषय में 112 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
  3. 38 अभ्यर्थियों को वेटिंग सूची में रखा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के महज 24 घंटे के भीतर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

गुरुवार देर रात परिणाम आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। आयोग की इस त्वरित कार्रवाई से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें दो अगस्त को होने वाली सहायक प्राध्यापक-2025 की दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा।


24 घंटे में जारी हुआ अंतिम परिणाम

  • सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम सात नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। 130 पदों के लिए 400 से अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। करीब सात महीने के लंबे इंतजार के बाद आयोग ने 14 से 29 जुलाई के बीच साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की।
  • इसके लिए तीन से चार इंटरव्यू पैनल गठित किए गए थे, जिन्होंने प्रतिदिन 60 से 70 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 29 जुलाई को साक्षात्कार समाप्त होने के बाद आयोग ने गुरुवार को अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया।

112 पदों की चयन सूची, 38 अभ्यर्थी वेटिंग में

ओबीसी आरक्षण के चलते आयोग ने कुल पदों में से 87 प्रतिशत मुख्य भाग के तहत 112 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। 38 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में रखा गया है। वहीं शेष 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग का परिणाम फिलहाल रोका गया है।

दो अगस्त की परीक्षा से मिली राहत

  • आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी विषय के साक्षात्कार का परिणाम महज 24 घंटे के भीतर घोषित किया गया है।
  • उन्होंने कहा कि यह निर्णय अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि सहायक प्राध्यापक-2024 में चयनित उम्मीदवारों को दो अगस्त को होने वाली सहायक प्राध्यापक-2025 की परीक्षा में शामिल न होना पड़े।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका... पूर्व सैनिकों के लिए 7,220 पदों पर होगी सीधी भर्ती