इंदौर में मासूम की सनसनीखेज हत्या, फ्लैट के पलंग में मिला शव, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Indore Crime: इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब कल रात से लापता 13 वर्षीय मासूम का शव श्री देवी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 02:05:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 02:05:29 PM (IST)
इंदौर में 13 साल के मासूम की सनसनीखेज हत्याHighLights
- फ्लैट के पलंग में मिला 13 वर्षीय मासूम का शव
- पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है
- बच्चे का खून से सना हुआ जैकेट और बैग भी मिला है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब कल रात से लापता 13 वर्षीय मासूम का शव श्री देवी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बरामद हुआ। बच्चे की तलाश में जुटी एमआईजी पुलिस और स्नीफर डॉग्स की टीम को बड़ी कामयाबी तब मिली, जब मासूम का शव फ्लैट नंबर 42 के एक पलंग के अंदर छिपा हुआ पाया गया।
पुलिस को घटनास्थल से मासूम का खून से सना हुआ जैकेट और बैग भी मिला है, जो हत्या की ओर साफ इशारा कर रहे हैं। बच्चे का कल रात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह बेफिक्र होकर साइक्लिंग करता दिख रहा था, लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद वह लापता हो गया।