MY हॉस्पिटल में अधिकारियों का औचक निरीक्षण, अनुशासनहीन कर्मचारियों पर डीन की सख्त कार्रवाई, एक दिन का वेतन कटा
इंदौर के एमवाय अस्पताल में बुधवार को प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया द्वारा किए गए निरीक्षण में ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 05:06:30 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 05:13:51 AM (IST)
निरीक्षण करते हुए डीन एवं अन्य।HighLights
- दो नर्स और एक ड्रेसर दोषी पाए गए
- चार कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटा
- डीन ने अनुशासन पालन की सख्त हिदायत दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: एमवाय अस्पताल में बुधवार को डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
ड्रेस कोड का उल्लंघन पाया गया
निरीक्षण के दौरान दो नर्सिंग स्टाफ और एक ड्रेसर निर्धारित ड्रेस कोड यानी एप्रन में नहीं पाए गए। ये कर्मचारी ड्यूटी के समय सिविल ड्रेस में कार्यरत थे, जिससे मरीजों और उनके स्वजनों को अस्पताल स्टाफ की पहचान करने में परेशानी हुई।